CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान…! सिंधु जल संधि खत्म करने का बन गया पूरा प्लान, 3 चरण में होगा लागू

बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान…! सिंधु जल संधि खत्म करने का बन गया पूरा प्लान, 3 चरण में होगा लागू

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रेल। Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील के बीच बैठक हुई, जिसमें सिंधु नदी के प्रवाह को रोकने पर बात हुई. हर संभावित तरीके पर तुरंत काम शुरू किया जाएगा l

Contents
  • एक बूंद पानी भी न जाए पाकिस्तान
  • पाकिस्तान ने जल संधि का उल्लंघन किया
  • पाकिस्तान ने आतंकवाद को लगातार बढ़ावा दिया- भारत
  • इसके अलावा, पाकिस्तान ने संधि के तहत वार्ता शुरू करने के भारत के अनुरोध का जवाब नहीं दिया, जो संधि का पूरी तरह से उल्लंघन है।

Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शुक्रवार (25 अप्रैल 2025) को सिंधु जल समझौता के निलंबन को लेकर बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील के बीच करीब 45 मिनट लंबी बैठक में पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने के तरीकों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई l

एक बूंद पानी भी न जाए पाकिस्तान

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तीन प्रमुख विकल्पों, तुरंत, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म पर विचार किया गया। सरकार का स्पष्ट इरादा है कि पाकिस्तान को एक बूंद पानी भी न जाने दिया जाए।

बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि पानी रोकने के हर संभावित तरीके पर तुरंत काम शुरू किया जाएगा। अधिकारियों को इस दिशा में तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं l

इससे पहले जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देवश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैयद अली मुर्तजा को एक पत्र लिखा था। पत्र के माध्यम से उन्होंने औपचारिक रूप से पाकिस्तान को सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखने के फैसले के बारे में जानकारी दी थी।

पाकिस्तान ने जल संधि का उल्लंघन किया

पत्र में कहा गया था कि यह भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान सरकार को भेजे गए नोटिसों के संदर्भ में है, जिसमें संधि के अनुच्छेद 12 (3) के तहत 1960 की सिंधु जल संधि (संधि) में संशोधन की मांग की गई थी।

नोटिसों में बदलती परिस्थितियों, जैसे जनसंख्या में भारी वृद्धि, स्वच्छ ऊर्जा विकास की आवश्यकता और जल बंटवारे से जुड़े मूलभूत अनुमानों में बदलाव का जिक्र किया गया है।

भारत का कहना है कि इन कारणों से संधि के विभिन्न अनुच्छेदों और अनुबंधों के तहत दायित्वों की पुन: समीक्षा जरूरी है. पत्र में पाकिस्तान पर संधि का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है।

पाकिस्तान ने आतंकवाद को लगातार बढ़ावा दिया- भारत

भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पार आतंकवाद को लगातार बढ़ावा दिया है, जिसके कारण सुरक्षा अनिश्चितताओं ने भारत को संधि के तहत अपने अधिकारों का पूर्ण उपयोग करने में बाधा डाली है।

इसके अलावा, पाकिस्तान ने संधि के तहत वार्ता शुरू करने के भारत के अनुरोध का जवाब नहीं दिया, जो संधि का पूरी तरह से उल्लंघन है।

देवश्री मुखर्जी ने पत्र में स्पष्ट किया था कि संधि को निलंबित करने का निर्णय भारत सरकार ने गहन विचार-विमर्श के बाद लिया है।

भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि सिंधु जल संधि 1960 को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सिंधु जल संधि 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई थी। जिसके तहत भारत ने तीन पूर्वी नदियों का जल उपयोग करने का अधिकार रखा था। जबकि तीन पश्चिमी नदियों का बहाव पाकिस्तान को दिया गया था।

Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां
मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, कारोबारी को सरेआम मारी चार गोली, जांच में जुटी पुलिस
JK ग्रुप की कंपनी को साइबर ठग ने लगाई करोड़ों की चपत…
Tata Trusts Update : नोएल टाटा के बेटे नेविल बने दोराबजी टाटा ट्रस्ट के सदस्य, पर रतन टाटा को ट्रस्ट में नहीं मिली जगह
CG नक्सल विरोधी अभियान 🟤 सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन में गड़ा मिला 38 लाख रूपया 🛑 विस्फोटक सामाग्री भी जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?