CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Police Sexual Harassment Maharashtra : डाक्टर ने हथेली पर लिखे नोट में दो पुलिसवालों पर दुष्कर्म का आरोप लगा दे दी जान

Police Sexual Harassment Maharashtra : डाक्टर ने हथेली पर लिखे नोट में दो पुलिसवालों पर दुष्कर्म का आरोप लगा दे दी जान

By Newsdesk Admin
24/10/2025
Share
Police Sexual Harassment Maharashtra
Police Sexual Harassment Maharashtra

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला डाक्टर ने पुलिसकर्मियों के यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। (Police Sexual Harassment Maharashtra) आश्चर्य की बात यह कि इस संबंध में उसने डिप्टी एसपी से लिखित शिकायत भी की थी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिसकर्मी लगातार उसका यौन शोषण करते रहे। अपनी बाईं हथेली पर लिखे एक सुसाइड नोट में उसने दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्य आरोपित सब इंस्पेक्टर गोपाल बदाने को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने कहा कि हम पीड़िता की हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में उल्लेखित आरोपों की जांच कर रहे हैं। (Police Sexual Harassment Maharashtra) वहीं, महिला डाक्टर की चाची ने दावा किया है कि उस पर एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बदलने और कुछ मामलों में गिरफ्तार आरोपितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट में संशोधन करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सातारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी से बातकर उप निरीक्षक के निलंबन का आदेश दिया।

गुरुवार को महाराष्ट्र के सातारा जिले के फलटन शहर के एक होटल के कमरे में सरकारी महिला डाक्टर का शव लटका मिला। (Police Sexual Harassment Maharashtra) शव की बाईं हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म करने एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया गया है। उसने स्पष्ट रूप से लिखा है कि मेरी आत्महत्या का कारण सब इंस्पेक्टर गोपाल बदाने है। उसने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया और मुझे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके अलावा पीडि़ता ने दूसरे पुलिसकर्मी प्रशांत बनकर पर भी मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

महिला डाक्टर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि इस संबंध में उसने फलटन के सब-डिवीजनल आफिस में तैनात डिप्टी एसपी को 19 जून को एक लिखित शिकायत दी थी। इस पत्र में उपरोक्त दो पुलिसकर्मियों के अलावा एक सहायक पुलिस निरीक्षक लडपुत्रे पर भी आरोप लगाते हुए महिला डाक्टर ने लिखा था कि वह भारी तनाव में जी रही है। (Police Sexual Harassment Maharashtra) इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। करीब चार माह तक कोई कार्रवाई न होने के बाद उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

सातारा पुलिस ने बादाने और बनकर के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री मेघना बोरडिकर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में सातारा के सिविल सर्जन से बात की। उन्हें बताया कि डाक्टर ने कभी भी किसी प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत नहीं की थी। भाजपा की ओर से इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भाजपा की विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश भाजपा की महिला अध्यक्ष चित्रा वाघ ने महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकंकर ने कहा कि हमने मामले का संज्ञान लिया है और सातारा पुलिस को आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Fire breaks out in a closed house : मस्तूरी क्षेत्र के9 घर प्रभावित लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान
राजस्थान SI परीक्षा पेपर लीक मामले में SOG की बड़ी कार्रवाई, भीनमाल से आरोपी गिरफ्तार
Rahul Gandhi Kerala Visit : राजनीति में नहीं होते तो क्या करते राहुल गांधी? केरल दौरे में खुद दिया जवाब
Raipur Crime : रायपुर में चिकन सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, नशा करने से मना करने पर युवकों ने किया वार
Heavy Rain : बारिश ने बढ़ाई चिंता, दो हादसों में गई जान, हाई टाइड से पहले जारी हुई बड़ी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR
Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR

बिलासपुर में एक युवती की शिकायत पर पुलिस…

Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट
Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट

अचानकमार टाइगर रिजर्व (Malaria Outbreak) क्षेत्र के कई…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन, चरणबद्ध अभियान का ऐलान

Chhattisgarh Congress Protest :जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव…

General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर
General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

बिलासपुर रेल मंडल में जनरल टिकट (General Ticket)…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

Chhattisgarh Rain Alert:मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?