CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Project Cheetah Update : नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना से आएंगे चीते

Project Cheetah Update : नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना से आएंगे चीते

By Newsdesk Admin
13/11/2025
Share
Project Cheetah Update
Project Cheetah Update

भारत में 1952 में विलुप्त घोषित किए गए चीतों को फिर से बसाने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया गया है। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना से आठ (Project Cheetah Update) चीते भारत भेजे जाएंगे। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की बोत्सवाना यात्रा के दौरान इस ऐतिहासिक घोषणा की गई। दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत बोत्सवाना भारत को प्रतीकात्मक रूप से ये चीते सौंपेगा।

Contents
  • मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ था ‘प्रोजेक्ट चीता’
  • अब देश में 27 चीते, 16 भारत में जन्मे
  • चीतों का गढ़ है बोत्सवाना

बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको ने कहा कि उनका देश गुरुवार को एक विशेष समारोह में इन आठ चीतों को भारत के नाम समर्पित करेगा। ये सभी चीते फिलहाल मोकोलोडी प्राकृतिक अभयारण्य के क्वारंटाइन क्षेत्र में रखे जाएंगे और तय प्रक्रियाओं के बाद कुछ महीनों में भारत लाए जाएंगे। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस सद्भावना gesture के लिए बोत्सवाना सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा हम इन चीतों की पूरी देखभाल करेंगे। यह भारत और बोत्सवाना की मित्रता का प्रतीक होगा। राष्ट्रपति बोको ने मुस्कराते हुए कहा कि उनमें से एक चीते का नाम उनके नाम पर “ड्यूमा” रखा गया है, जो गति, चपलता और झपटने की क्षमता का प्रतीक है।

मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ था ‘प्रोजेक्ट चीता’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन (Project Cheetah Update) 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़कर इस वैश्विक परियोजना की शुरुआत की थी। यह दुनिया का पहला ऐसा प्रयास था, जिसमें किसी बड़े जंगली मांसाहारी प्रजाति को एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते भारत लाए गए।

अब देश में 27 चीते, 16 भारत में जन्मे

प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत के तीन साल बाद अब भारत में कुल 27 चीते हैं, जिनमें से 16 भारतीय धरती पर ही जन्मे हैं। फिलहाल 24 चीते मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में और तीन गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में हैं। हालांकि परियोजना शुरू होने के बाद से अब तक 19 चीतों की मौत हो चुकी है, जिनमें नौ विदेशी वयस्क और 10 भारत में जन्मे शावक शामिल हैं। इसके बावजूद संरक्षण प्रयास जारी हैं और कूनो में अब तक 26 शावक पैदा हो चुके हैं।

चीतों का गढ़ है बोत्सवाना

धरती पर मौजूद करीब 7,100 चीतों में से लगभग 30 प्रतिशत बोत्सवाना में पाए जाते हैं। इस देश के जंगली क्षेत्र, खासकर कालाहारी के शुष्क इलाके, चीतों के प्राकृतिक आवास के रूप में प्रसिद्ध हैं। बोत्सवाना से आने वाले ये चीते भारत में जीन विविधता और वन्य संतुलन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बिना इजाजत बार-बार दिल्ली न भागें… अधिकारियों पर बरसे सीएम योगी
ये अस्पताल है या मुर्दाघर… मेडिकल माफियाओं के चंगुल में प्रयागराज, इलाहाबाद HC ने दिया सख्त आदेश
Minor stabbed to death in Raipur : मामूली विवाद बना वजह
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उत्तराखंड देहरादून के मैदान में अब साधेंगे अपना निशाना, 38वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के शूटर्स का हुआ चयन
वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने भी तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?