CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुणे की लॉ स्टूडेंट को बंगाल पुलिस ने गुरुग्राम से किया अरेस्ट… सोशल मीडिया पर शेयर किया था आपत्तिजनक वीडियो

पुणे की लॉ स्टूडेंट को बंगाल पुलिस ने गुरुग्राम से किया अरेस्ट… सोशल मीडिया पर शेयर किया था आपत्तिजनक वीडियो

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई | सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो शेयर कर भावनाएं आहत करने के आरोप में पुणे की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनौली को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई कोलकाता के गार्डनरीच थाने में दर्ज एफआईआर और कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई है.

सूत्रों के अनुसार, शर्मिष्ठा पनौली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कथित तौर पर धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं. यह वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया और कोलकाता के गार्डनरीच थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद कोलकाता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस के अनुसार, वीडियो पोस्ट करने के बाद आरोपी और उसका परिवार लापता हो गया था, जिससे उसे नोटिस थमाना संभव नहीं हो पाया. ऐसे में पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट की मांग की. अदालत ने पुलिस की याचिका स्वीकार करते हुए वारंट जारी कर दिया. इसके बाद कोलकाता पुलिस की एक टीम ने शर्मिष्ठा की लोकेशन को ट्रेस कर हरियाणा के गुरुग्राम में उसे शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया.

मांगी थी माफी, फिर भी हुई गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक, शर्मिष्ठा पनौली ने वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बिना शर्त माफी भी मांगी थी और विवादित वीडियो और संबंधित पोस्ट को हटा दिया था, लेकिन कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिस पर अमल करते हुए कोलकाता पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया.

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला इंस्टाग्राम पर एक महिला द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो से जुड़ा है, जिसमें एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई थी. वीडियो की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है.

फिलहाल शर्मिष्ठा पनौली को कोलकाता लाया जाएगा, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस इस मामले में और गहराई से जांच कर रही है कि इस वीडियो के पीछे किसी संगठित साजिश या मकसद की भूमिका तो नहीं थी.

अमेरिका के विदेश मंत्री की धमकी से भड़के वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति, कहा- मार्को रूबियो मूर्ख हैं
Free Cough Syrup Death: राजस्थान में मासूम की मौत, फ्री दवा योजना पर उठे गंभीर सवाल
PM किसान योजना: 20वीं किस्त जल्द होगी जारी, ऐसे करें चेक और ई-केवाईसी अपडेट
Social media scam : डॉक्टर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास
मुजफ्फरपुर में पति की हैवानियत: प्राइवेट पार्ट में मिर्च, गर्म आयरन से दागा और बिजली के झटके देने की कोशिश!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?