CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Python Rescue Korba Poultry Farm : पोल्ट्री फार्म में 15 फीट का अजगर, एक मुर्गी को निगलने के बाद दूसरा निगलने की कोशिश में फंसा

Python Rescue Korba Poultry Farm : पोल्ट्री फार्म में 15 फीट का अजगर, एक मुर्गी को निगलने के बाद दूसरा निगलने की कोशिश में फंसा

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
Python Rescue Korba Poultry Farm
Python Rescue Korba Poultry Farm

सीजी भास्कर, 3 सितम्बर। कोरबा के पोड़ीबाहर स्थित अली पोल्ट्री फार्म में सोमवार रात को अफरा-तफरी का माहौल बन गया (Python Rescue Korba Poultry Farm), जब 15 फीट लंबे अजगर ने अचानक हमला कर दिया। रात करीब 10 बजे की घटना है। रोजाना की तरह फार्म को बंद करने के बाद सभी कर्मचारी अपने कमरों में सो रहे थे। अचानक मुर्गियों के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, जिससे सब चौंक गए।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। जांच में सामने आया कि उसने पहले ही एक मुर्गी को निगल लिया था। इसके बाद वह दूसरी मुर्गी को निगलने की कोशिश में फंस गया। इस दौरान दूसरी मुर्गी की मौत हो गई। घटना के बाद फार्म में काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल फैल गया (Python Rescue Korba Poultry Farm)।

रेस्क्यू ऑपरेशन और जंगल में छोड़ा गया

फार्म मालिक ने तुरंत स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को सूचना दी। जितेंद्र मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा। उन्होंने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी तरह की चोट नहीं आई थी। रेस्क्यू के बाद अजगर को पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया (Python Rescue Korba Poultry Farm)।

फार्म मालिक जाकिद अली ने बताया कि पहले भी पोल्ट्री फार्म में सांप देखे गए हैं, लेकिन इतना विशाल अजगर पहली बार मिला है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते जानकारी नहीं मिलती तो अजगर और भी मुर्गियों को अपना शिकार बना लेता। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि पोल्ट्री फार्म में अक्सर सांप शिकार की तलाश में पहुंच जाते हैं, लेकिन इस बार का अजगर असामान्य रूप से बड़ा था। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के बड़े सांप दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें।

High Court Stay On Demotion Order : सहायक अनुसंधान अधिकारी के डिमोशन आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
National Youth Muay Thai Championship : छत्तीसगढ़ ने जीते 17 पदक
Drunk Teacher Viral Video: सरस्वती पूजा के दिन स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा शिक्षक, मचा बवाल
CG Breaking : मेरा भोला है भंडारी… मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज, इवेंट कंपनी संचालक युवती ने कराई FIR
Body Donation : देहदान पर विधायक रिकेश सेन सख्त, पारदर्शी व्यवस्था के लिए उठाया कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

Takhatpur School
Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

Transformer Fire
Transformer Fire : बालोद के बिजली सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग, 160 एमवीए ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, उठता रहा धुएं का गुबार

गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132…

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?