CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 25 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राहुल देव, 14अगस्त को भिलाई में रजत जयंती समारोह

25 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राहुल देव, 14अगस्त को भिलाई में रजत जयंती समारोह

By Newsdesk Admin
03/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 अगस्त। देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित एवं लोक जागरण के लिए प्रदत्त वसुंधरा सम्मान का यह रजत जयंती वर्ष है। इस वर्ष सुपरिचित पत्रकार, लेखक एवं सम्पादक राहुल देव को 25वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

आपको बता दें कि जाने माने पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति के सदस्यों ईवी मुरली, डॉ. विश्वेश ठाकरे, श्वेता उपाध्याय, डॉ. रक्षा सिंह शामिल थीं।

इस सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार 14अगस्त को दोपहर एक बजे महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया जाएगा। निर्णायक समिति ने अपने वक्तव्य में कहा है कि राहुल देव देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार हैं।

राहुल देव ने सामाजिक सरोकारों तथा भाषा के स्वरुप और संस्कार के प्रति बेहद संजीदा पत्रकारिता की है। राहुल देव की पत्रकारिता चार दशकों से अधिक समय की है। 1986 में उस समय की श्रेष्ठ पत्रिकाओं में शुमार माया पत्रिका से हिंदी पत्रकारिता में पदार्पण करने के पूर्व राहुल देव अंग्रेजी के राष्ट्रीय पत्र/पत्रिकाओं दि पायनियर, इलस्ट्रेटेड वीकली तथा द वीक में काम कर चुके थे। 

प्रोब और करेंट में भी रहे राहुल देव दैनिक समाचार पत्र जनसत्ता के भी संपादक रहे। शीर्षस्थ न्यूज चैनल आज तक से टीवी पत्रकारिता की शुरुआत कर राहुल देव ने दूरदर्शन समाचार, जी न्यूज़ एवं जनमत में शीर्ष जिम्मेदारियां निभाई।

वे सीएनबीसी के प्रधान सम्पादक व सीईओ रहे तथा 2015 से 2019 तक लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित अध्यक्षीय शोध कदम के मानद सलाहकार रहे।

पत्रकारिता के अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित राहुल देव 2017 में राष्ट्रपति द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित हुए। 

संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से यह समारोह लोकजागरण की संस्था’ ” वसुंधरा “, श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ,भिलाई इस्पात संयंत्र आफिसर्स एसोशिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

विगत वर्षों में स्व. रमेश नैयर,स्व.श्याम लाल चतुर्वेदी, स्व.कुमार साहू, स्व.बसंत कुमार तिवारी, स्व.विनोद शंकर शुक्ल, स्व. शरद कोठरी, स्व.बबन प्रसाद मिश्र, डा.हिमांशु द्विवेदी, दिवाकर मुक्तिबोध, आशा शुक्ला, गिरिजाशंकर, ज्ञान अवस्थी, श्याम वेताल, अभय किशोर,डा.सुशील त्रिवेदी, गिरीश पंकज, बीकेएस रे, प्रकाश दुबे, स्व.तुषार कांति बोस, ईवी मुरली, सतीश जायसवाल, लीलाधर मंडलोई, सुधीर सक्सेना, विश्वेश ठाकरे को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। 

वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, स्वागत समिति अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, सचिव मुमताज़ ने उपरोक्त जानकारी प्रदान की है।

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR
Ambulance service started : जरूरतमंदों के लिए 351 रुपए में एम्बुलेंस सेवा शुरू
Bhilai केपीएस (कृष्णा पब्लिक स्कूल) ग्रुप के अध्यक्ष एम एम त्रिपाठी, सचिव प्रमोद त्रिपाठी, आर्किटेक्ट पटेल सहित सांठगांठ में शामिल निगम भिलाई के अफसर और कर्मी के खिलाफ FIR दर्ज, कूटरचित दस्तावेज गार्डन और ग्रीन लैंड के लिए आबंटित 96 हजार वर्ग फुट जमीन हड़पने का मामला
श्रीराम सिंधी पंचायत का 48 साल में पहली बार हुआ चुनाव, दिलीप पवानी अध्यक्ष निर्वाचित
हर शाम लगाता चाउमिन का स्टॉल, सभी कहते रहे मेहनती है वो, …..और रात होते ही बदल जाती थी चाल-ढाल, पुलिस ने पकड़ी गैंग तो खुला यह “राज”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?