CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़: सड़क हादसे में 3 की मौत, 2 घायल, ओडिशा के बरगढ़ रोड पर खड़ी ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो..

रायगढ़: सड़क हादसे में 3 की मौत, 2 घायल, ओडिशा के बरगढ़ रोड पर खड़ी ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो..

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 फरवरी।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के 5 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर ओड़िशा जा रहे थे। तभी ओड़िशा के बरगढ़ रोड पर खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो पीछे से टकरा गई। इससे स्कॉर्पियो में सवार ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां ओड़िशा के अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिला के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम झिकाबहाल गांव का रहने वाला नेमिश बेहरा 35 साल अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर स्कॉर्पियो से ओड़िशा अपने ससुराल जा रहा था।

स्कॉर्पियो ड्राइवर चला रहा था। तभी दोपहर में ओड़िशा के बरगढ़ सोहेला ब्लॉक के सनजोर के रास्ते पर खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो पीछे से भिड़ गई।

हादसे में स्कोर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज

दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कोर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार नेमिश बेहरा की पत्नी, एक बच्चा और ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, नेमिश बेहरा और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस को दी गई सूचना घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और मामले की सूचना ओड़िशा के मिल्क्षामुंडा पुलिस को दी गई। जहां तत्काल घायलों को इलाज के लिए ओड़िशा के सोहेला स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है।

मामले की जांच में जुटी ओड़िशा पुलिस घटना के बाद ओड़िशा पुलिस ने मृतकों के परिजनों की जानकारी जुटाई और इसकी सूचना उन्हें दे दी है। बताया जा रहा है कि ओड़िशा में हुए इस हादसे में मृतकों के नाम और उम्र की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। फिलहाल मामले में ओड़िशा पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Illegal Sand Mining : अवैध रेत खनन पर आखिर भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां
Fake Encounter Case : छत्तीसगढ़ में नक्सली का फर्जी एनकाउंटर, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, मृत नक्सली के शव को संरक्षित रखने के निर्देश
Illegal Liquor Seller Arrested : अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में NHM के तहत 24 मेडिकल ऑफिसर और 1 विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?