CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : छत्तीसगढ़ में तोता सहित अन्य पक्षी को पिंजरे में रखने या पालने पर कार्रवाई का आदेश टला, नया आदेश जारी, कहा – “फिलहाल तोते और दूसरे पक्षियों के पालने वालों पर कार्रवाई न करें” जानिए क्या है पूरा मामला

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में तोता सहित अन्य पक्षी को पिंजरे में रखने या पालने पर कार्रवाई का आदेश टला, नया आदेश जारी, कहा – “फिलहाल तोते और दूसरे पक्षियों के पालने वालों पर कार्रवाई न करें” जानिए क्या है पूरा मामला

By Newsdesk Admin
29/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ में तोता, चिड़िया या दूसरे पक्षी पालने पर कार्रवाई के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से इसे लेकर नया आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि फिलहाल तोते और दूसरे पक्षियों के पालने वालों पर कार्रवाई न करें।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि घरों में पाले गए तोते और अन्य पक्षी के संबंध में राज्य सरकार की ओर से पूर्व में जारी निर्देश को वन विभाग ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस संबंध में वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली से तकनीकी मार्गदर्शन लिया जाएगा। जिनके घरों में तोते हैं, उन्हें इसकी लिखित सूचना नजदीकी वन विभाग के कार्यालय में देनी होगी।

वन विभाग के अफसरों के अनुसार तोता या अन्य पक्षी, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 यथासंशोधित मई-2022 की अनुसूची में शामिल है, उनकी खरीदी, बिक्री और पालन करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

गौरतलब हो कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख कार्यालय से 23 अगस्त 2024 को कार्रवाई के आदेश जारी हुए थे। रायपुर जिला सहित प्रदेश में कानूनन संरक्षण पाए तोते और अन्य पक्षियों की धड़ल्ले से बिक्री के संबंध में कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। अब इसी आदेश में संशोधन करते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) छत्तीसगढ़ अटल नगर रायपुर ने सभी मुख्य वन संरक्षक और वन मण्डल अधिकारी को पत्र भेजा है।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर डीएफओ ने लोगों को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था, वहां सभी पक्षियों को पिंजरे से निकालकर कानन पेंडारी जू प्रबंधन को सौंपने कहा गया था। इसके लिए टोल फ्री (18002337000) नंबर भी जारी किया गया था।

बिलासपुर वन विभाग एसडीओ अभिनव कुमार के मुताबिक तोते को पिंजरे में कैद करने से जैव विविधता पर बुरा असर पड़ रहा है। अब इनके शिकार और तस्करी करने वालों पर नजर रखी जाएगी। पक्षियों की बिक्री, खरीदी और पालन पर रोक लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

Bridge Construction : आखिरकार मरगा नाले पर बनेगा नया पुल, जानिए किसको मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
Child Fell in Open Well Mungeli: खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी 4 साल की बच्ची, डूबने से दर्दनाक मौत
Gajrath Yatra : सीएम ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल
Chhattisgarh Cold Wave Alert: अंबिकापुर 7°C… उत्तर–मध्य में शीतलहर तेज, मैदानों में भी पारा फिसला; सर्दी के बीच मलेरिया का बढ़ा खतरा
Police Naxalite Encounter : जवानों के चक्रव्यूह में फंसे नक्सली, दोनों तरफ से जोरदार गोलीबारी जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Theft
Gold Theft : सोने के कंगनों का राज खुलते ही मचा हड़कंप, करोड़ों नहीं लेकिन लाखों की चपत ने बढ़ाई चिंता

रायपुर के व्यस्त कारोबारी इलाके में उस समय…

Tree Plantation
Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया

धमतरी में इस बार दोस्ती दिवस का रंग…

Box Cricket
Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका

धमतरी के जालमपुर वार्ड में रविवार को सुबह…

Government Jobs 2026
Government Jobs 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 13 हजार+ पदों पर भर्ती, पुलिस से ISRO तक अवसर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

UPI Fraud Alert
UPI Fraud Alert : UPI फ्रॉड पर सख्ती की तैयारी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से पहले दिखेगा ‘YES/NO’ अलर्ट

UPI Fraud Alert :आंकड़ों के अनुसार हाल के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?