CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Murder Case : दोस्त ने सिलबट्टे से की हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने सुलझाया केस

Raigarh Murder Case : दोस्त ने सिलबट्टे से की हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने सुलझाया केस

By Newsdesk Admin
17/07/2026
Share
Raigarh Murder
Raigarh Murder

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा पुलिस डॉग ‘रूबी’ की मदद से हुआ। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। (Raigarh Murder Case)

Contents
  • पुलिस डॉग ‘रूबी’ ने आरोपी तक पहुंचाया : Raigarh Murder Case 
  • शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद
  • SSP ने डॉग स्क्वाड की सराहना की : Raigarh Murder Case 

पुलिस के अनुसार, ग्राम भकुर्रा आवासपारा निवासी गोरखनाथ चौहान (65) ने रविवार रात लैलूंगा थाने में सूचना दी कि उनके 23 वर्षीय बेटे रामनाथ उर्फ सोनू चौहान का शव घर की परछी में पड़ा है। उसके सिर और गर्दन पर सिलबट्टा रखा हुआ था।

गोरखनाथ ने पुलिस को बताया कि रामनाथ शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर झगड़ा करता था। इसी कारण उसके साथ कोई नहीं रहता था। उसकी मां भी एक सप्ताह पहले अपनी बेटी के घर ग्राम जमुना गई हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से एक गमछा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की। इसके बाद डॉग स्क्वाड की मदद ली गई।

 

Raigarh Murder
Raigarh Murder

पुलिस डॉग ‘रूबी’ ने आरोपी तक पहुंचाया : Raigarh Murder Case 

 

यह भी पढ़ें : Patna Girlfriend Murder: शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी का सिर सिलबट्टे से कुचला, पुलिस को खुद दी वारदात की सूचना

 

डॉग मास्टर वीरेंद्र अनंत ने पुलिस डॉग ‘रूबी’ की मदद से घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर कई संदिग्धों की पहचान कराई। जांच के दौरान रूबी ने मृतक के दोस्त भुवनेश्वर यादव की ओर स्पष्ट संकेत दिए।

संदेह के आधार पर पुलिस ने भुवनेश्वर यादव (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

यह भी पढ़ें : Twisha Case : सात दिन तक पुलिस पूछताछ में रहेगा समर्थ, दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर फिर बढ़ी हलचल

आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह और रामनाथ साथ बैठकर खाना खा रहे थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने घर में रखे भारी सिलबट्टे से रामनाथ के सिर और गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

SSP ने डॉग स्क्वाड की सराहना की : Raigarh Murder Case 

 

यह भी पढ़ें : Stray Dogs Control Raipur : रायपुर नगर निगम की सख्ती: आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए डॉग स्क्वाड वाहन खरीदेगा, टीम बढ़ाने का प्रस्ताव पास

रायगढ़ SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस हर गंभीर अपराध की वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित जांच के जरिए अपराधियों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में लैलूंगा पुलिस और डॉग स्क्वाड ने सराहनीय कार्य किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Love Affair Murder : पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या

 

ख़बरें और भी हैं : Raigarh murder case : मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या

​Cheating case registered in Bhilai : सिम्प्लेक्स कास्टिंग के संचालक केतन शाह और उनकी पत्नी संगीता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
गरियाबंद में ‘Diamond Smuggling in Gariyaband’: 22 हीरे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक का इंतजार करते रंगेहाथ पकड़े गए
Balodabazar Elderly Rape Case: असहाय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, मकान मालिक सहित दो गिरफ्तार
Pandri Market Traffic Jam: 19 दुकानें खुलते ही फिर थमा शहर, सड़क बनी पार्किंग जोन
CG निकाय चुनाव : कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों का हुआ ऐलान, दुर्ग में नपं के 15, धमधा पाटन उतई, बिलासपुर में 40 निगम पार्षद शामिल, रायपुर की कुछ देर में आएगी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?