CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur dustbin purchase controversy : 236 रुपए में खरीदे डस्टबिन पर उठे सवाल

Raipur dustbin purchase controversy : 236 रुपए में खरीदे डस्टबिन पर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
29/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी में घर-घर कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम 15वें वित्त आयोग की राशि से 1.60 लाख डस्टबिन का वितरण करने जा रहा है। इसके लिए लगभग 3.77 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। निगम ने 12 लीटर क्षमता वाले प्रत्येक डस्टबिन की खरीद 235.80 रुपए प्रति नग की दर से की है। हालांकि, बाजार में इसी क्षमता के डस्टबिन की कीमत इससे काफी कम होने का दावा सामने आने के बाद खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। (Raipur dustbin purchase controversy)

जानकारी के अनुसार नगर निगम ने जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा जारी की थी, जिसमें 17 फर्मों ने भाग लिया। तकनीकी परीक्षण के बाद चार फर्मों को पात्र घोषित किया गया और उन्हें डस्टबिन की आपूर्ति का कार्यादेश जारी किया गया। निर्मला हाउसवेयर को 56 हजार, सारथी इंटरप्राइजेस को 49,600, सनशाइन इंडस्ट्रीज को 27,200 तथा गोदड़ीवाला प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड को 27,200 डस्टबिन की आपूर्ति का जिम्मा दिया गया।

स्थानीय बाजार में की गई पड़ताल में कई व्यापारियों ने दावा किया कि समान क्षमता का डस्टबिन खुदरा बाजार में 190 से 200 रुपए के बीच उपलब्ध है। (Raipur dustbin purchase controversy) व्यापारियों का यह भी कहना है कि बड़ी मात्रा में खरीद किए जाने पर इसकी कीमत और कम हो सकती है। ऐसे में थोक खरीद की कीमत खुदरा बाजार से अधिक होने पर सवाल उठ रहे हैं।

बंजारी रोड स्थित एक व्यापारी ने बताया कि संबंधित कंपनी का 12 लीटर क्षमता वाला डस्टबिन खुदरा बाजार में लगभग 190 रुपए में उपलब्ध है, जबकि थोक खरीद पर इसकी कीमत 150 से 160 रुपए तक हो सकती है। वहीं, एक अन्य दुकान से इसी क्षमता का डस्टबिन 200 रुपए में खरीदा गया। दुकानदार का कहना था कि अधिक मात्रा में ऑर्डर मिलने पर प्रति डस्टबिन 20 से 30 रुपए तक की और कमी संभव है।

नगर निगम के अनुसार सभी 1.60 लाख डस्टबिन केवल बस्ती क्षेत्रों के घरों में वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड को वहां की बस्तियों की संख्या के आधार पर लगभग 2,000 से 2,500 डस्टबिन आवंटित किए गए हैं। डस्टबिन संबंधित वार्ड पार्षदों को उपलब्ध करा दिए गए हैं और जल्द ही उनका वितरण शुरू किया जाएगा।

डस्टबिन की खरीद दर और बाजार मूल्य में अंतर को लेकर अब खरीद प्रक्रिया (Raipur dustbin purchase controversy) की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, निगम की ओर से इस मूल्य अंतर पर अभी कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

GAIL Recruitment 2024 : GAIL में निकली 391 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा वाले युवाओं को गोल्डन चांस, मात्र 50 रूपये जमा कर ऐसे करें आनलाईन आवेदन
छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी कांड: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बरी, अन्य आरोपियों पर जारी रहेगा मुकदमा
Raipur Employment Fair 2026: राजधानी रायपुर में 15 हजार युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के दरवाज़े
Raksha Bandhan Special Train : यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन
CG Breaking : मेरा भोला है भंडारी… मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज, इवेंट कंपनी संचालक युवती ने कराई FIR

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?