CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Skywalk Project : 77 करोड़ का स्काई वॉक भगवान भरोसे, बिना निगरानी घटिया निर्माण से बड़ा खतरा

Raipur Skywalk Project : 77 करोड़ का स्काई वॉक भगवान भरोसे, बिना निगरानी घटिया निर्माण से बड़ा खतरा

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के बीचों-बीच बना स्काई वॉक अब शहर के विकास का प्रतीक कम और लापरवाही की मिसाल ज्यादा बनता जा रहा है। 77 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट बीते 8 वर्षों में आधा भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की मौजूदा स्थिति (Raipur Skywalk Project) को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जगह-जगह सड़े-गले टीन शेड और जंग लगी छड़ों के सहारे ढलाई किए जाने से इसकी गुणवत्ता पर संदेह गहराता जा रहा है।

Contents
  • निर्देशों की अनदेखी, घटिया सामग्री से निर्माण
  • अधिकारियों की गैरमौजूदगी, निगरानी शून्य
  • 8 साल में अधूरा, लागत पहुंची 77 करोड़ पार
  • गुणवत्ता पर उठे सवाल, रात में भी जारी काम
  • आम जनता पर पड़ रहा असर

निर्देशों की अनदेखी, घटिया सामग्री से निर्माण

जानकारी के अनुसार निर्माण से पहले स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पुरानी और खराब सामग्री को हटाकर नए और मजबूत संसाधनों का उपयोग किया जाए। बावजूद इसके पीएसएए कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कई स्थानों पर छेद वाले टीन शेड और जंग लगी छड़ों का उपयोग कर निर्माण किया जा रहा है। इस तरह का कार्य (Raipur Skywalk Project) को भविष्य में किसी बड़े हादसे की ओर धकेल सकता है, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

अधिकारियों की गैरमौजूदगी, निगरानी शून्य

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस पूरे निर्माण कार्य के दौरान पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर ही नहीं आ रहे हैं। ना तो वे नियमित निरीक्षण कर रहे हैं और ना ही काम की प्रगति पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आ रही है। जिम्मेदारों की इस लापरवाही के चलते (Raipur Skywalk Project) अब पूरी तरह भगवान भरोसे चलता दिख रहा है।

8 साल में अधूरा, लागत पहुंची 77 करोड़ पार

स्काई वॉक का निर्माण कार्य पिछले 8 वर्षों से जारी है। बीच में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान इस प्रोजेक्ट पर रोक लग गई थी, जिससे काम पूरी तरह ठप हो गया था। वर्ष 2023 में नई सरकार बनने के बाद इसे फिर से शुरू किया गया, लेकिन देरी और बदलावों के कारण इसकी लागत बढ़कर 77 करोड़ रुपए से अधिक हो गई। यह देरी (Raipur Skywalk Project) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

गुणवत्ता पर उठे सवाल, रात में भी जारी काम

दरअसल 21 मई 2025 से इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू किया गया था, जिसे 20 अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना था। इस दौरान ढलाई, टाइल्स, हूड पाइप, सीढ़ियों समेत कई कार्य किए गए, लेकिन गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। बिना निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के रात में भी काम जारी रहना (Raipur Skywalk Project) की स्थिति को और चिंताजनक बनाता है।

आम जनता पर पड़ रहा असर

इस परियोजना की देरी और अव्यवस्थित कार्यप्रणाली का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। जहां एक ओर लोगों को बेहतर सुविधाओं का इंतजार है, वहीं दूसरी ओर अधूरा और संदिग्ध निर्माण कार्य उनके लिए खतरा बनता जा रहा है।

Strict action against drivers without helmets in Durg : 5 पुलिसकर्मियों का भी चालान
Child Labour Raid: रायपुर की दो फैक्ट्रियों में बड़ा खुलासा, 68 लड़कियां और 41 लड़के रेस्क्यू — बाल मजदूरी का छुपा नेटवर्क बेनकाब
Fake Medicine Racket Raipur : नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Mediation in Chhattisgarh : अब कोर्ट के चक्कर नहीं! समझौते से सुलझेंगे केस, जानिए कैसे
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?