CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Waterlogging : पहली बारिश में डूबा शहर, 9 घंटे की बैठक के बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं

Raipur Waterlogging : पहली बारिश में डूबा शहर, 9 घंटे की बैठक के बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Raipur Waterlogging
Raipur Waterlogging

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : मानसून की पहली बारिश (Raipur Waterlogging) ने राजधानी रायपुर की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव होने के बाद नगर निगम ने विशेष सामान्य सभा बुलाई, जो करीब 9 घंटे तक चली। बैठक में पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच तीखी बहस और हंगामा हुआ, लेकिन जलभराव की जिम्मेदारी किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं ली। सभी ने अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें लापरवाह बताया।

Contents
  • अफसरों पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा
  • बैठक में लिए गए अहम फैसले
  • पार्षदों ने उठाए अपने-अपने वार्डों के मुद्दे
  • भुगतान नहीं मिलने पर ठेकेदारों का प्रदर्शन
  • नेता प्रतिपक्ष ने फाड़ी जवाब की प्रति
  • महापौर बोलीं- 15 साल के कुप्रबंधन का असर

अफसरों पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा

विशेष सामान्य सभा में पेयजल, सफाई, अतिक्रमण, अवैध प्लॉटिंग और जलभराव (Raipur Waterlogging) जैसे मुद्दों पर 50 से अधिक पार्षदों ने अपनी बात रखी। एमआईसी सदस्यों से लेकर महापौर तक ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। पार्षदों का कहना था कि अधिकारी फील्ड में नहीं जाते, जिसके कारण समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता।

बैठक में लिए गए अहम फैसले

लंबी चर्चा के बाद निगम ने भविष्य में जलभराव (Raipur Waterlogging) रोकने के लिए सभी प्रमुख नालों का सीमांकन कराने का निर्णय लिया। साथ ही नालों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने, सफाई व्यवस्था मजबूत करने, अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई और पेयजल व्यवस्था में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर सहमति बनी।

पार्षदों ने उठाए अपने-अपने वार्डों के मुद्दे

पार्षद प्रदीप वर्मा ने कहा कि पेयजल, नाली सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अंजली गोलछा ने आरोप लगाया कि अधिकारी केवल फाइलों तक सीमित हैं और आपात स्थिति में फोन तक नहीं उठाते। शेख मुशीर ने मौदहापारा में सफाई कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया, जबकि अर्जुमन ढेबर ने कहा कि जनप्रतिनिधि लगातार फील्ड में रहते हैं, लेकिन अधिकारी कार्यालय से बाहर नहीं निकलते।

भुगतान नहीं मिलने पर ठेकेदारों का प्रदर्शन

विशेष सामान्य सभा के दौरान नगर निगम मुख्यालय के बाहर ठेकेदार संघ ने प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि महीनों से भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन और अन्य कारणों से काम रुकवाया जाता है, जिससे परियोजनाएं देर से पूरी होती हैं और इसका ठीकरा ठेकेदारों पर फोड़ दिया जाता है।

नेता प्रतिपक्ष ने फाड़ी जवाब की प्रति

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि नालों की सफाई समय पर नहीं होने के कारण शहर जलमग्न हुआ। उन्होंने अधिकारियों के लिखित जवाब को खानापूर्ति बताते हुए सदन में उसकी प्रति फाड़ दी और महापौर तथा एमआईसी को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

महापौर बोलीं- 15 साल के कुप्रबंधन का असर

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि शहर आज पिछले 15 वर्षों के कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि नालों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण लंबे समय से होते रहे हैं, जबकि अवैध नल कनेक्शनों के कारण नियमित उपभोक्ताओं तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने जलभराव, सफाई और अतिक्रमण के मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने 2 घंटे तक की हाई लेवल मीटिंग, डोभाल समेत तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस प्रदेश के राज्यसभा चुनाव के लिए बनाए गए AICC पर्यवेक्षक
Bihar Election 2025 : कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, इन प्रत्याशियों के नाम किए शामिल, देखें लिस्ट
Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा
Rahul Gandhi on Trump Tariff : ‘ये आपकी ही जवाबदेही…’,राहुल ने PM मोदी को फिर घेरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?