CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर की ‘लुटेरी दुल्हन’: प्यार में फंसाकर रचाईं 4 शादियां, फिर दहेज केस से वसूलती थी पैसे, मां-बेटी की ठगी का खुलासा!

रायपुर की ‘लुटेरी दुल्हन’: प्यार में फंसाकर रचाईं 4 शादियां, फिर दहेज केस से वसूलती थी पैसे, मां-बेटी की ठगी का खुलासा!

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। रायपुर में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दुल्हन लड़कों को सामाजिक ग्रुप में बायोडाटा भेज कर अपने प्यार में फंसाती है। फिर शादी होने के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर पैसे ऐंठ लेती है। इस पूरे कांड में उसकी मां भी शामिल थी।

रायपुर के एक युवक को शादी के बाद शक हुआ तो उसने पुलिस और कोर्ट का सहारा लिया। तब जाकर दुल्हन और उसकी मां के खिलाफ मुजगहन थाने में FIR दर्ज हुई।

शादी के कुछ महीनों बाद दूरियां बढ़ा ली

शुभम देवांगन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी साल 2023 मई में पूजा देवांगन उर्फ़ गीतांजलि से हुई थी। पूजा मूल रूप से आरंग की रहने वाली है। एक सामाजिक ग्रुप में उसका बायोडाटा आया था। शुभम के परिवार वालों ने पूजा से अप्रोच किया। धीरे-धीरे पूजा और शुभम के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान पूजा ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और जल्दी शादी की जिद करने लगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ महीने बाद पूजा ने शुभम से दूरियां बढ़ा ली। वह घर में विवाद करने लगी और अलग रहने की जिद करने लगी। परेशान होकर शुभम रायपुर से अंबिकापुर शिफ्ट हो गया। शुभम एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। महिला वहां से अपने मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद वह लंबे समय तक मायके में रही। इस दौरान शुभम को शक भी हुआ।

दहेज और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया

शुभम का आरोप है कि पूजा ने विवाद के बाद पुलिस में झूठी शिकायत दी। उसने शुभम और उसके परिवार वालों के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें दहेज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप था। शुभम ने भी मुजगहन थाने में शिकायत दी लेकिन पारिवारिक विवाद होने से मामला साल 2024 में कोर्ट में चला गया।

5 लाख के गहने किए पार किए, तब खुला राज

इस विवाद के दौरान पूजा देवांगन ने शुभम के घर में रखे करीब 5 लाख रुपए के गहने लॉकर से निकाल लिए। इनमें उसकी मां के जेवर भी शामिल थे। फिर उसे लेकर वह मायके चली गई। इसके बाद शुभम ने शक बढ़ते ही महिला के संबंध में जांच पड़ताल की। पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से लेकर 2023 के बीच अलग-अलग लड़कों से 4 शादियां की है। उन्होंने उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन से भी शादी की है।

पहले पतियों से नहीं लिया तलाक

आरोप है कि महिला पूजा देवांगन के साथ इस कांड में उसकी मां गायत्री देवांगन ने भी साथ दिया। शुभम को पता चला कि महिला ने पहले के पति को तलाक भी नहीं दिया है और खुद को कुंवारी बताकर उससे विवाह कर लिया। इस मामले में कोर्ट ने करीब 8 महीने की सुनवाई के बाद पुलिस को महिला और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज करने के मुजगहन पुलिस को निर्देश दिए।

इस मामले में पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र, पैसों की उगाही और धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

Narayanpur Development Projects: वनांचल में 3.46 करोड़ की सौगात, केदार कश्यप ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
दुर्ग जिले के नंदिनी में बाईक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, ट्रक से टकरा युवक की गई जान
जंगल में गूंजी किलकारी : महिला ने पाया संतान सुख, 112 की टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव
BIG Breaking : इस केंद्रीय मंत्री के वाहन का कट गया ई-चालान, जानिए क्या है मामला
भारत माला प्रोजेक्ट : ACB-EOW का छापा, SDM-तहसीलदार समेत 20 अफसरों के ठिकानों पर छापा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Voter List
Voter List :  अमेरिका में मतदाता सूची की जांच से भारतीयों पर असर की आशंका, 2 लाख नामों को लेकर चर्चा

अमेरिका में मतदाता सूची में शामिल लोगों की…

Delhi Metro Security : छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में मिली नई जिम्मेदारी
Delhi Metro Security : छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को…

Illegal Timber
Illegal Timber :  कोंडागांव में वन विभाग की दबिश, घर से साल लकड़ी की 20 चौखट बरामद

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में वन संपदा की सुरक्षा…

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी सरकार का फैसला

नोएडा के जेवर में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का…

Shyam Ghungutta Project : 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा पानी, किसानों की सिंचाई के साथ शहर की प्यास भी बुझा रही श्याम घुनघुट्टा परियोजना
Shyam Ghungutta Project : 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा पानी, किसानों की सिंचाई के साथ शहर की प्यास भी बुझा रही श्याम घुनघुट्टा परियोजना

सरगुजा की श्याम घुनघुट्टा परियोजना (Shyam Ghungutta Project)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?