CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Red Alert in Chhattisgarh : 8 जिलों में बारिश का कहर, कई शहर जलमग्न

Red Alert in Chhattisgarh : 8 जिलों में बारिश का कहर, कई शहर जलमग्न

By Newsdesk Admin
06/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 48 घंटों से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। रायपुर, भिलाई और अन्य शहरों के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। घरों और सड़कों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। (Red Alert in Chhattisgarh)

लगातार बारिश का असर प्रदेश के विभिन्न जिलों में देखने को मिला है। बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं भिलाई के सुपेला, नेहरू नगर, राधिका नगर, तालपुरी और कैंप क्षेत्र समेत कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं। रायपुर के टाटीबंध, डीडी नगर, अनुपम गार्डन और कोटा अंडरब्रिज सहित कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा। फाफाडीह अंडरब्रिज में एक ट्रक भी पानी में फंस गया, जबकि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की छत से झरने की तरह पानी गिरता रहा।

प्रदेश में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 5 जुलाई तक जहां औसतन 247.7 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, वहीं केवल 167.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से करीब 33 प्रतिशत कम है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि लगातार हो रही बारिश से इस कमी की भरपाई होने की संभावना है।

बारिश (Red Alert in Chhattisgarh) के बीच कई दर्दनाक हादसे भी सामने आए हैं। गरियाबंद जिले के कोपरा गांव में घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों की बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वहीं बगनई नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच नदी में फंसे 14 मजदूरों को प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बलौदाबाजार के बालमदेही नदी में बाढ़ के बीच फंसे श्रद्धालुओं का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

रविवार सुबह तक रायपुर में 154.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो इस मानसून सीजन की चौथी भारी बारिश रही। लगातार वर्षा के कारण अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5.9 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई की शुरुआत से हुई बारिश के बाद प्रदेश के 10 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ और दंतेवाड़ा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इसके बावजूद 19 जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है और दो जिलों में स्थिति बेहद कमजोर बनी हुई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 8 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। इस दौरान मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा, गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना (Red Alert in Chhattisgarh)है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों तथा नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

Heavy Rainfall : बंगाल में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ में 2-दिन भारी बारिश, बलरामपुर में बांध टूटने से 4 घर बहे, 2 की मौत
CSPDCL Smart Meter : क्या स्मार्ट मीटर बढ़ जाता है बिजली का बिल? जानिए पूरा सच
State Bravery Award Chhattisgarh: गणतंत्र दिवस पर बालोद की बेटी को मिलेगा राज्य वीरता सम्मान, डूबते बच्चे के लिए बनी ढाल
Chhath Puja Durg Police : छठ पर्व पर दुर्ग पुलिस की बड़ी तैयारी — श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए घाटों का सघन निरीक्षण
Mujgahan Police FIR Delay Case: मुजगहन थाना क्षेत्र में धमकी और हमले के आरोप, कमिश्नर सिस्टम पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?