CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rice Millers Verification : तीन दिन में सभी व्यापारियों और मिलर्स को करना होगा ये काम, निर्देश जारी

Rice Millers Verification : तीन दिन में सभी व्यापारियों और मिलर्स को करना होगा ये काम, निर्देश जारी

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
Rice Millers Verification
Rice Millers Verification

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक (Rice Millers Verification) लेकर धान खरीदी की तैयारियों और अवैध धान पर नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के भीतर शत-प्रतिशत थोक एवं फुटकर व्यापारियों के साथ सभी मिलर्स का सत्यापन कार्य पूरा किया जाए।

Contents
  • (Rice Millers Verification) अवैध धान पर कड़ी निगरानी के निर्देश
  • एग्रीस्टैक पंजीयन और केसीसी पर भी जोर
  • (Rice Millers Verification) खरीदी से पहले सतर्कता पर जोर

कलेक्टर ने मंडी सचिवों और उप निरीक्षकों की सुस्त कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धान खरीदी सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीदी अवधि के दौरान यदि किसी क्षेत्र में अवैध धान भंडारण या परिवहन की शिकायत मिलती है तो उस क्षेत्र के मंडी सचिव को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(Rice Millers Verification) अवैध धान पर कड़ी निगरानी के निर्देश

कलेक्टर सोनी ने कहा कि अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को लगातार सक्रिय रखा जाए। उन्होंने जिले में स्थापित 12 जांच नाकों (चेक पोस्ट) को भी पूरी तरह एक्टिव मोड में संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने समितियों में धान खरीदी की व्यवस्था, बरदाने की उपलब्धता और ट्रायल रन की स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि खरीदी के लिए आवश्यक बरदाने की पर्याप्त व्यवस्था (कम से कम 15 दिनों के लिए) की जा चुकी है और बुधवार को सभी समितियों में ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

एग्रीस्टैक पंजीयन और केसीसी पर भी जोर

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर जिन किसानों का पंजीयन अब तक नहीं हुआ है, उनका शीघ्र पंजीयन कराया जाए ताकि किसी किसान को खरीदी के समय परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि पात्र किसानों का केसीसी (कृषि ऋण कार्ड) भी बनाया जाए ताकि उन्हें समय पर वित्तीय सहायता मिल सके। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला संपर्क केंद्र (कंट्रोल रूम) को सक्रिय रखते हुए कहा कि किसानों की शिकायतें, सुझाव और खरीदी से संबंधित समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि संपर्क केंद्र से सभी चेक पोस्ट की नियमित जानकारी ली जाए और निगरानी रिपोर्ट रोजाना प्रस्तुत की जाए।

(Rice Millers Verification) खरीदी से पहले सतर्कता पर जोर

धान खरीदी दो दिन बाद शुरू हो रही है। कलेक्टर ने सभी विभागों को अंतिम तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं ताकि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। अवैध धान की रोकथाम के लिए जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त अधिकारियों की निगरानी लगाई जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Siddharth Singhania Arrest : झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ का कारोबारी गिरफ्तार
Kalyan College : मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का केंद्र बना कल्याण कॉलेज, दो शिफ्ट में शांतिपूर्वक हुआ आयोजन
Surajpur Wife Murder Case : पत्नी की मौत को हादसा बताकर छिपाई हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पति की करतूत उजागर
CM Vishnu Deo Sai Nuapada Rally : नुआपाड़ा में सीएम साय की जनसभा कल, 10 नवंबर से रहेंगे गुजरात दौरे पर
जेल में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत: गला दबाने और 35 जख्मों के निशान पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य से मांगा जवाब..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dawood Ibrahim House Demolition : दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, मस्जिद को नहीं छुआ; भारी पुलिस बल तैनात
Dawood Ibrahim House Demolition : दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, मस्जिद को नहीं छुआ; भारी पुलिस बल तैनात

मुंबई के भिंडी बाजार में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद…

Amit Baghel Bail : सुप्रीम कोर्ट से अमित बघेल को बड़ी राहत, 14 मामलों में नियमित जमानत; रायपुर से बाहर रहने की शर्त भी हटी
Amit Baghel Bail : सुप्रीम कोर्ट से अमित बघेल को बड़ी राहत, 14 मामलों में नियमित जमानत; रायपुर से बाहर रहने की शर्त भी हटी

अदालत ने हेट स्पीच से जुड़े 14 मामलों…

Cyclone Akvan Alert : 10 राज्यों में चक्रवात का खतरा, आंध्र-ओडिशा तट पर टकराने की आशंका; छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार
Cyclone Akvan Alert : 10 राज्यों में चक्रवात का खतरा, आंध्र-ओडिशा तट पर टकराने की आशंका; छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार

चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan Alert) को लेकर…

Mahadev Betting Case : आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
Mahadev Betting Case : आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव सट्टा मामले (Mahadev Betting…

Durg KCC Cheque Fraud : समिति प्रबंधक की सील लगाकर 42 किसानों के नाम जारी किए फर्जी चेक, कंप्यूटर ऑपरेटर पर FIR
Durg KCC Cheque Fraud : समिति प्रबंधक की सील लगाकर 42 किसानों के नाम जारी किए फर्जी चेक, कंप्यूटर ऑपरेटर पर FIR

मामले (Durg KCC Cheque Fraud) में रानीतराई पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?