CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rice Procurement Inspection : मरौदा धान खरीदी केंद्र में तौल गड़बड़ी पर कलेक्टर ने जमकर लगाई फटकार

Rice Procurement Inspection : मरौदा धान खरीदी केंद्र में तौल गड़बड़ी पर कलेक्टर ने जमकर लगाई फटकार

By Newsdesk Admin
05/12/2025
Share
Rice Procurement Inspection
Rice Procurement Inspection

सीजी भास्कर, 5 दिसंबर। गरियाबंद (Rice Procurement Inspection)कलेक्टर बीएस उइके ने आज गरियाबंद तहसील के ग्राम मरौदा स्थित समर्थन मूल्य पर संचालित धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तौल प्रक्रिया में गड़बड़ी, धान में नमी एवं समिति स्तर पर अव्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।

कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसानों से धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उइके ने (Rice Procurement Inspection) नमी मापक यंत्र से धान की नमी स्वयं मापकर देखी तथा बोरियों को हाथ से दबाकर भी परीक्षण किया। उन्होंने तौलाई की प्रक्रिया मौके पर अपने सामने पूरी कराई और धान तौलाई में अनियमितता मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।

कलेक्टर ने समिति को निर्देशित किया कि धान की खरीदी, भराई, तौलाई एवं स्टैकिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा प्रतिदिन खरीदी के बाद धान की सिलाई व व्यवस्थित ढेर लगाया जाए।

उन्होंने मौके पर किसानों से बातचीत कर खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया और सुविधा संबंधी उनके अनुभव भी जानें। किसानों ने कुछ व्यवस्थात्मक कठिनाइयों की जानकारी दी, जिन पर कलेक्टर ने सुधार हेतु तत्काल निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि धान बेचने आए किसानों को किसी भी स्तर में परेशानी नहीं होनी चाहिए और व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहे यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान धान आवक रजिस्टर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, ऋण पुस्तिका, पुराने-नए बारदाने, आर्द्रतामापी यंत्र एवं स्टॉक रिकॉर्ड का भी परीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्टॉक वेरिफिकेशन नियमित रूप से किया जाए तथा गड़बड़ी पाए जाने पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित हो। निरीक्षण के समय एसडीएम हितेश्वरी बाघे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMD Forecast CG : छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक तेज, अगले 3 दिन में 2-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान
Raipur LPG Cylinder Seizure : रायपुर में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, कागजात नहीं दिखा सके चालक
Chhattisgarh Budget 2026-27 Preparation: बजट से पहले मंत्रालय में मंथन, मंत्री-स्तरीय बैठकों का पूरा शेड्यूल तय
मई दिवस पर हेलमेट बैंक और नि:शुल्क बस सेवा का विधायक रिकेश आज करेंगे शुभारंभ
High Court Notice Chhattisgarh : कागजों पर गोधाम! हाई कोर्ट ने सरकार को हड़काया, सचिव को थमाया नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Love Marriage
Love Marriage : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पहुंची शादी तक, घरवालों के सामने युवती ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 29 जून। सोशल मीडिया से शुरू…

Korba Crime
Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले के नवाडीह जंगल…

Elephant Attack
Elephant Attack : भैंस की तलाश में जंगल गया युवक नहीं लौटा वापस, देर रात सामने आई दर्दनाक घटना

सीजी भास्कर, 29 जून। कटघोरा वनमंडल के एक…

Email Tips : गलती से भेज दिया ईमेल, घबराने की जरूरत नहीं, कुछ सेकंड में ऐसे रोक सकते हैं संदेश

सीजी भास्कर, 29 जून। जल्दबाजी में ईमेल भेजने…

Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले में लगातार हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?