CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SCERT CG Admission : डीएलएड, बीएड, बीए-बीएड और बीएससी-बीएड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, एससीइआरटी ने जारी किया कैलेंडर

SCERT CG Admission : डीएलएड, बीएड, बीए-बीएड और बीएससी-बीएड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, एससीइआरटी ने जारी किया कैलेंडर

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
SCERT CG Admission
SCERT CG Admission

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT CG Admission) ने सत्र 2025-26 के लिए डीएलएड, बीएड, बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों की शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया का कैलेंडर जारी कर दिया है। एससीइआरटी ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम मौका होगा जिसमें पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।

Contents
  • दो चरणों के बाद अब अंतिम चरण की प्रक्रिया
  • (SCERT CG Admission) पंजीयन और विकल्प चयन की तिथि
  • अंतिम चरण की प्रवेश सूची जारी होने की तिथियां
  • पुराने पंजीकरण अब निष्क्रिय

दो चरणों के बाद अब अंतिम चरण की प्रक्रिया

अब तक प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जा चुकी है। पहले चरण में डीएलएड और बीएड पाठ्यक्रमों में प्री डीएलएड व बीएड परीक्षा 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिए गए थे। वहीं बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिले हुए थे। अब दूसरे चरण के बाद बची हुई सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया तय की गई है।

(SCERT CG Admission) पंजीयन और विकल्प चयन की तिथि

एससीइआरटी के अनुसार, पूर्व में पंजीकृत वे अभ्यर्थी जिन्होंने किसी भी संस्था में प्रवेश नहीं लिया है, वे इस प्रक्रिया में नि:शुल्क शामिल हो सकते हैं (एक्टिव या इनएक्टिव दोनों ID सहित)। जो अभ्यर्थी पहली बार पंजीकरण करेंगे, उन्हें निर्धारित पंजीयन शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प भरने की प्रक्रिया 14 नवंबर सुबह 10:30 बजे से 16 नवंबर शाम 5 बजे तक चलेगी।

अंतिम चरण की प्रवेश सूची जारी होने की तिथियां

चरण सूची जारी होने की तिथि प्रवेश की अंतिम तिथि
प्रथम सूची 18 नवंबर 18 से 20 नवंबर शाम 5 बजे तक
द्वितीय सूची 21 नवंबर 21 से 24 नवंबर शाम 5 बजे तक
अंतिम सूची 26 नवंबर 26 व 27 नवंबर शाम 5 बजे तक

पुराने पंजीकरण अब निष्क्रिय

एससीइआरटी ने साफ किया है कि इस अंतिम चरण में पुराने पंजीकरण स्वतः निष्क्रिय हो जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को पुनः पंजीकरण कर अपने पसंदीदा महाविद्यालय या संस्था का विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। जो उम्मीदवार यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन्हें प्रवेश का अवसर नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी प्रवेश से संबंधित पूरी जानकारी, समय-सारिणी और दिशा-निर्देश एससीइआरटी की आधिकारिक वेबसाइट http://scert.cg.gov.in पर देख सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि यह अंतिम चरण है और इसके बाद किसी भी कोर्स में दाखिले का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प चयन अवश्य करें।

Vishnu Dev Sai : मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण के स्वीकृति प्रस्ताव पर विलंब को लेकर जताई नाराजगी
BEO Suspended : स्कूल के 17 लाख मुआवजे का निजी इस्तेमाल करने वाला बीईओ रिटायरमेंट से 2 दिन पहले सस्पेंड
जेल में ही मनेगी MLA देवेंद्र यादव की दिवाली, कोर्ट ने 4 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक रिमांड, बलौदा बाजार हिंसा मामले में हैं जेल में बंद
Bhilai Breaking : साईं कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई के MSc केमिस्ट्री के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सागर-सिद्धांत, केशव-जयप्रकाश, रीतिका-अमीषा और गौरव ने मारी बाजी ✅ द्वितीय सेमेस्टर 97% एवं चतुर्थ सेमेस्टर का 94% Result
Mothers become the biggest hope for organ donation : पांच साल में 131 मांओं ने बच्चों को दिया नया जीवन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

दुनियाभर में Microsoft की सर्विस ठप, 12 घंटे बाद भी बहाली का इंतजार

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी ऑनलाइन सेवाएं…

Youth Body Found in Cremation Ground
Youth Body Found in Cremation Ground : श्मशान घाट में मिला युवक का शव, पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Youth Body Found in Cremation Ground : पुलिस…

Paddy Procurement Monitoring Demand
Paddy Procurement Monitoring Demand : धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर दो संगठनों ने उठाए सवाल, निगरानी समिति बनाने की मांग

Paddy Procurement Monitoring Demand : संगठन ने प्रशासन…

Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज
Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल…

Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप
Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?