CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Seoni Hawala Loot Case : आधे तुम रखो, आधे हम… CSP मैडम ने हवाला के 3 करोड़ बांटे, फिर भी ₹25 लाख पर डोली नीयत, पढ़े परी खबर

Seoni Hawala Loot Case : आधे तुम रखो, आधे हम… CSP मैडम ने हवाला के 3 करोड़ बांटे, फिर भी ₹25 लाख पर डोली नीयत, पढ़े परी खबर

By Newsdesk Admin
14/10/2025
Share
Seoni Hawala Loot Case
Seoni Hawala Loot Case

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। मध्य प्रदेश पुलिस की CSP पूजा पांडेय बेहद चर्चा में हैं। सिर्फ पूजा ही नहीं, उनके अधीन काम करने वाले थाना प्रभारी से लेकर 11 पुलिसकर्मी नौकरी से सस्पेंड हो चुके हैं। यही नहीं, महिला पुलिस अफसर समेत 11 लोगों पर डकैती और अपहरण की धाराओं में एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है और उनको सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी है। जानिए सिवनी हवाला लूट की पूरी कहानी (Seoni Hawala Loot Case)…

दरअसल, 8-9 अक्टूबर की रात को सिवनी जिले में पदस्थ CSP पूजा पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि कटनी जिले से हवाला कारोबारी बड़ी रकम लेकर महाराष्ट्र के लिए निकले हैं।

इस पर पूजा ने अपने अधीन आने वाले थाने बंडोल थाने के टीआई यानी थाना प्रभारी को हवाला कारोबारियों की क्रेटा गाड़ी को फॉलो करने को कहा। इसी दौरान लखनवाड़ा थाने की सीमा के तहत आने वाले हाइवे पर CSP पुलिस कांस्टेबलों को लेकर पहुंच जाती हैं। पीछे से बंडोल थाना प्रभारी भी आ जाते हैं। दावा है कि यहां क्रेटा कार रुकवाई गई और कारोबारियों के पास मिले करीब 2 करोड़ 96 लाख रुपए छीन लिए गए (Seoni Hawala Loot Case)।

MP में डेढ़ करोड़ दबा गए पुलिसवाले

इसके बाद घबराए कारोबारी जैसे-तैसे दूसरे दिन सिवनी कोतवाली थाने पहुंचे और उन्होंने थाना इंचार्ज को पुलिस की लूट की कहानी सुनाई। चूंकि थाना महिला अधिकारी पूजा पांडेय के अधीन ही आता था तो टीआई ने फरियादियों की अपनी बॉस तक बात पहुंचाई (Seoni Hawala Loot Case)।

लूटने के बाद 50-50 का फॉर्मूला

इसके बाद पूजा पांडेय के दफ्तर में फरियादियों को बुलाया गया और महिला अधिकारी ने कारोबारियों से 50-50 पर रजामंदी कर ली। चूंकि पैसा अवैध रूप से ले जाया जा रहा था, इसलिए हवाला ऑपरेटर भी आधे-आधे पर मान गए। आरोपों के अनुसार, 2.96 करोड़ रुपए के आधे-आधे 1.48 करोड़ पुलिस ने रख लिए और इतने ही हवाला कारोबारी लेकर निकल गए (Seoni Hawala Loot Case)।

25 लाख की हेराफेरी से बिगड़ी बात

इसी बीच, बीच रास्ते में हवाला ऑपरेटर्स ने अपनी कार में रुपए गिनने शुरू किए तो उनका दिमाग चकरा गया। दोबारा फिर गिनती हुई तो 1.48 करोड़ की पूरी रकम नहीं मिली, उसमें 25 लाख रुपए कम निकले। इस ‘धोखाधड़ी’ से परेशान हवाला ऑपरेटर संबंधित पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन उनको हड़का कर भगा दिया गया, इसके बाद उन्होंने आर पार का मूड बना लिया (Seoni Hawala Loot Case)।

हवाला ऑपरेटरों ने अपने साथ पूरे 2.96 करोड़ लूट की शिकायत पुलिस के आला अफसरों तक पहुंचा दी। हालांकि, पुलिस इस राशि को 2.70 करोड़ बता रही है।

अगले दिन हवाला कारोबारियों ने सिवनी कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दी। इस बात की खबर बाहर आने पर हड़कंप मच गया। उधर, जिले के एसपी छुट्टी पर थे तो सीधे आईजी प्रमोद वर्मा ने इस मामले में संज्ञान लिया।

आईजी की कार्रवाई

आईजी प्रमोद वर्मा ने कार्रवाई करते हुए CSP पूजा पांडे, बंडोल थाने के टीआई अर्पित भैरम समेत 11 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच जबलपुर के एएसपी आयुष गुप्ता को सौंप दी (Seoni Hawala Loot Case)। इसी बीच, 11 अक्टूबर को हवाला कारोबारियों सोहन परमार, इरफान पठान और शेख मुख्तार के खिलाफ लखनवाड़ा थाने में संगठित अपराध की धारा 112 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर दिया गया।

11 पर FIR, CSP गिरफ्तार

13 अक्टूबर को आईजी प्रमोद वर्मा सिवनी पहुंचे और हवाला कारोबारियों के खिलाफ दर्ज मामले और उसकी जांच में त्रुटियां बताते हुए पूरे मामले की जांच जबलपुर एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह को सौंप दी। आईजी प्रमोद वर्मा ने इस मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया (Seoni Hawala Loot Case)।

इसके बाद पुलिस महकमे पर आरोपी पुलिस वालों को बचाने की चर्चाएं होने लगीं और आखिरकार मंगलवार को पूजा पांडेय समेत 11 पुलिसवालों पर मामला दर्ज हो गया। पुलिस ने अपने ही विभाग के दागियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल 6 पुलिसकर्मी इस मामले में फरार हैं। यह पूरा प्रकरण अब पुलिस महकमे की साख पर बड़ा सवाल बन गया है। सूत्रों के अनुसार, विभागीय जांच के बाद कुछ और नामों के खुलासे की संभावना है (Seoni Hawala Loot Case)।

मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में 19 मार्च से बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बरसेगा पानी..
दादा ने पोते को मारी एयरगन से गोली: पेट में धंसा 2MM का छर्रा, डॉक्टर बोले – स्लो प्वाइजन से जा सकती है जान…
UPI Toll Payment : बिना फास्टैग वाले वाहनों को बड़ी राहत – अब यूपीआइ पेमेंट पर कम देना होगा टोल शुल्क
Gopal Khemka Shot: बिहार के नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, 6 साल पहले बेटे का भी हुआ था कत्ल
Gold Silver Price Drop : सस्ते दामों से बाजार में बढ़ी खरीदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?