CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, राजधानी में आज लू की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, राजधानी में आज लू की चेतावनी

By Newsdesk Admin
19/04/2026
Share

सीजी भास्कर 19 अप्रैल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मध्य इलाके में गर्मी का प्रकोप जारी है. शनिवार को राजनांदगांव का तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं दुर्ग और रायपुर में 43 डिग्री की गर्मी ने कहर बरपाया है. शहरी इलाके में दिन के साथ रात भी उबल रही है और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ज्यादा हो गया है. गर्मी से राहत और मौसम में बदलाव की संभावना अभी दिखाई नहीं पड़ रही है.मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश का मध्य इलाका गर्मी की चपेट में पूरी तरह आ चुका है. इन क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है.

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव में लू जैसे हालत बने हुए हैं. पिछले चौबीस घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक था.प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने और एक-दो स्थानों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है. वहीं दो दिनों के बाद कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है. साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने के आसार हैं.शनिवार को राजनांदगांव रहा सबसे गर्मपिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा. शनिवार को सबसे ज्यादा राजनांदगांव में 45 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मन्नार की खाड़ी तक पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, राॅयल सीमा और तमिलनाडु तक विस्तारित है.

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर फैला हुआ है. एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक बिहार, अप हिमालयीन पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय तक विस्तारित है. वहीं एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इन मौसम प्रणालियों की वजह से प्रदेश में 19 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं. ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रह सकती है. बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है.

Bilaspur Municipal Corporation : लगातार बारिश के बीच बिलासपुर निगम अलर्ट, कमिश्नर ने किया निरीक्षण
Cold Wave Chhattisgarh : उत्तर की हवाओं से कांपी धरती, अगले 48 घंटे और सख्त होगी ठंड
Chhattisgarh Weather  :  फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज भी कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट
Rajasthan Weather Update: जयपुर में बदला मौसम का मिज़ाज, सुबह की बारिश ने बढ़ाई ठंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Case Video
CGPSC Case Video : आरोपी सोनवानी मेकाहारा में इलाज के दौरान बिना हथकड़ी दिखे, परिजनों से बातचीत का VIDEO

CGPSC Case Video : वायरल वीडियो (CGPSC Case…

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?