CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छात्राओं का यौन शोषण, वीडियो किए रिकॉर्ड, खुलासा होने पर हुआ फरार…कहां है हाथरस का ‘अय्याश’ प्रोफेसर रजनीश?

छात्राओं का यौन शोषण, वीडियो किए रिकॉर्ड, खुलासा होने पर हुआ फरार…कहां है हाथरस का ‘अय्याश’ प्रोफेसर रजनीश?

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मार्च : यूपी के हाथरस शहर के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर रजनीश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है. हालांकि, अभी तक वह फरार है. पुलिस शिद्दत से उसकी तलाश में जुटी हुई है. रजनीश कुमार पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगा है. उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है. उसकी करतूत सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है.

हाथरस जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की जांच हेतु चार सदस्यीय समिति बनाई है, जिसमें एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार तथा बीएसए को शामिल किया गया है. जिलाधिकारी ने समिति को जांच के लिए 7 दिन का समय दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल, छात्राओं का यौन शोषण करने के मामले में रजनीश कुमार के खिलाफ थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज हो गया है. वहीं, कॉलेज प्रशासन ने आरोपी चीफ प्रॉक्टर रजनीश को निलंबित कर दिया है. खुद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. महावीर सिंह ने निलंबन की जानकारी दी है. आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं.

ऐसे हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, महीने भर पहले महिला आयोग सहित तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक गुमनाम शिकायती पत्र भेजा गया था. इसमें पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कालेज के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुमार के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे. पहले तो स्थानीय स्तर पर इस शिकायती पत्र की जांच पड़ताल की गई. लेकिन शुरू में इसमें कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया.

मगर जब शिकायती पत्र के साथ रजनीश कुमार के छात्राओं संग अश्लील फोटो मिले तो हड़कंप मच गया. इसमें से कुछ फोटो कॉलेज के अंदर के ऑफिस के थे. फोटोज में रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लीलता करता दिख रहा था. जिसके बाद जांच एएसपी लेवल के अधिकारी के पास गई. जहां से मामले में तथ्य सही पाए गए और फिर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई गई.

छात्राओं को ऐसे करता था ब्लैकमेल

कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण के प्रॉक्टर के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे व्यापक आक्रोश फैल रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रजनीश कुमार पिछले 20 सालों से लड़कियों का यौन शोषण कर रहा है. इससे पहले भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन वह निर्दोष साबित हुआ था.

बताया जा रहा है कि वह पहले छात्राओं को परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने और सरकारी नौकरी में मदद करने का लालच देता. फिर वह उन्हें अपने जाल में फंसाकर अश्लील हरकतें करता और वीडियो रिकॉर्ड करता. प्रोफेसर लड़कियों को अपने ऑफिस या बंगले पर बुलाता था और उन्हें परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने या नौकरी दिलाने का लालच देता था. कथित तौर पर वह वीडियो भी बनाता था और छात्राओं को चुप रहने के लिए ब्लैकमेल करता था. उसके मोबाइल से 50 से ज्यादा वीडियो वायरल हुए हैं.

भारत की नर्स पर यमन में फांसी का संकट, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या टल सकती है सजा-ए मौत?
देवेन्द्र सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे ठेकेदार…! लंबे अरसे से कर रहे 89000 करोड़ बकाए की मांग
जब मेरी सासू मां ही नहीं रही तो मैं…होने वाली सास संग भागे दूल्हे ने Papa को रोते हुए लगाया फोन, फिर किया मोबाइल switched ऑफ
Mahadev Satta King सौरभ और उप्पल की बढ़ी मुश्किलें, दुबई से छत्तीसगढ़ लाने EOW की तैयारी 🛑 केंद्र सरकार को जाएगा पत्र
प्रभारी मंत्री के पैरों में गिरा पिता… बेटी को तीन तलाक देकर छोड़ा, दामाद ने जबरन गर्भपात कराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : ढाई साल तक मिली किस्त, फिर हजारों महिलाएं अपात्र, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

महतारी वंदन योजना के तहत करीब ढाई साल…

Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना
Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना

स्टेनो हेमलता दीवान पर कुल 1700 रुपए का…

CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां…

Chhattisgarh Rain
Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

पाटन के ओदरागहन एनीकट में बाइक फिसलने से…

Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर
Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर

रायपुर की CCTV व्यवस्था (Raipur CCTV Camera News)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?