CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शर्मनाक! अस्पताल में बीमार मां से चुराकर ढाई महीने की बच्ची का धर्म बदला, नाम फातिमा लिखवाया

शर्मनाक! अस्पताल में बीमार मां से चुराकर ढाई महीने की बच्ची का धर्म बदला, नाम फातिमा लिखवाया

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सागर। मध्य प्रदेश के सागर के जिला अस्पताल में भर्ती बेसहारा महिला से उसकी ढाई महीने की बेटी को अवैध रूप से दत्तक रूप में ग्रहण कर उसकी धार्मिक पहचान बदल दी गई। ऐसा करने वाले मुस्लिम परिवार ने अस्पताल के दस्तावेजों में भी बच्ची का नाम बदलवा दिया और माता-पिता की जगह खुद का नाम लिखवा दिया। सरकारी अस्पताल प्रबंधन ने एडाप्टेड लिखकर दस्तावेजों में इसे दर्ज भी कर लिया। इसकी जानकारी होने पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सोमवार को सागर पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस के अनुसार चार फरवरी को सागर रेलवे स्टेशन पर गुना के डोंगरखेड़ी निवासी विमला धाकड़ नाम की महिला बीमार हालत में मिली थी।

उसके साथ उसका पांच साल का बेटा और ढाई महीने की बेटी थी। 108 एंबुलेंस ने महिला और उसके दोनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। वहां महिला वार्ड में उसे भर्ती कर लिया गया।

महिला वार्ड में ही भर्ती शबाना बी पति मकबूल ने विमला से बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया। उसने 10 फरवरी को जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में उसे भर्ती कराया।

16 फरवरी को बच्ची की असली मां विमला धाकड़, अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ अस्पताल से चली गई। उसी दिन वह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती हुई और 17 फरवरी को उसकी मौत हो गई।

अस्पताल से सूचना मिलने पर विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजीपीयू) ने पांच साल के बालक को बाल कल्याण समिति के आदेश पर एक बाल आश्रम में रखवा दिया।

19 फरवरी को जिला बाल कल्याण समिति को जानकारी मिली कि विमला धाकड़ के पास एक बच्ची भी थी।

जब समिति सदस्यों ने विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजीपीयू) से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें बच्ची के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

विमला का एक ही बालक था, जिसे आश्रम भेज दिया है। समिति द्वारा एसजीपीयू को निर्देशित किया गया कि बच्ची की जानकारी जुटाकर समिति को अवगत कराएं।

इसके बाद जब एसजीपीयू जिला अस्पताल पहुंची जहां पाया कि समिति को मिली जानकारी सही है और विमला की ढाई माह की एक बालिका अभी एक मुस्लिम परिवार के संरक्षण में है।

बालिका के संबंध में जानकारी मिलने के बाद बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां बच्ची के भर्ती संबंधी दस्तावेज जांचे।

उन्होंने पाया कि बच्ची का नाम तथा उसके माता-पिता का नाम परिवर्तित कर उसे भर्ती कराया गया है एवं बच्ची के भर्ती दस्तावेजों में एडाप्टेड भी लिखा है।

बच्ची का नाम आरती धाकड़ है। उसकी माता का नाम विमला धाकड़ और पिता का नाम दिलीप धाकड़ है।

आश्रम में भर्ती बालक से ली जानकारी

बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने पांच साल के बच्चे से भी बात की। उसने बताया कि उसकी एक छोटी बहन भी है जो अस्पताल में एक आंटी द्वारा ली गई थी और भर्ती है। बच्चे ने यह भी बताया कि जब उसे अस्पताल से आश्रम लाया जा रहा था तब उसने अपनी बहन के भर्ती होने की बात पुलिस कर्मियों को बताई थी।

क्या कहते हैं अधिकारी

महिला को 108 से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की मौत के बाद उसकी बच्ची को बगल में भर्ती दूसरे परिवार ने उसका नाम बदलकर अपने पास रख लिया है। इसकी शिकायत गोपालगंज थाने में की गई है।-ज्योति तिवारी, पुलिस विशेष किशोर इकाई

बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। भर्ती कराने वालों ने बच्ची का जो नाम बताया, उसे लिख दिया गया। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। भर्ती करने वाला जो नाम बताता है, उसे ही माना जाता है। -आरएस जयंत, सिविल सर्जन, सागर

मृत महिला की ढाई माह की बच्ची को दूसरे धर्म के परिवार ने न केवल ले लिया अपितु बच्ची का दूसरे धर्म के अनुरूप नाम से दस्तावेज भी बनवा लिए। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर पूरी प्रक्रिया का जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। -ओंकार सिंह, सदस्य, मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भोपाल

Sri Lanka Pakistan Tour Crisis : इस्लामाबाद बम धमाके के बाद आठ श्रीलंकाई खिलाड़ी लौटना चाहते हैं स्वदेश
डिप्टी CM से बिजली व्यवस्था पूर्णतः सौर ऊर्जा से कराने रत्नावली की पहल 🟢 राज्य सरकार के फंड का दुरूपयोग एवं अधिकारियों की मनमानी, लापरवाही की भी शिकायत
IAS अधिकारी हमेशा IPS, IFS पर अपना रौब दिखाते हैं, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा
पटना में JEE अभ्यर्थी की आत्महत्या, गमछे से लटका मिला शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
Air India Express Luggage Delay : यात्रियों का सामान तीन दिन से अटका, 200 से अधिक यात्रियों का लगेज नहीं मिला, नहीं मिल रहा जवाब

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?