CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमेरिका में शशि थरूर, रूस में कनिमोझी और मिडिल ईस्ट में रविशंकर…भारत का डेलीगेशन PAK को पूरी दुनिया में करेगा बेनकाब

अमेरिका में शशि थरूर, रूस में कनिमोझी और मिडिल ईस्ट में रविशंकर…भारत का डेलीगेशन PAK को पूरी दुनिया में करेगा बेनकाब

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस का कड़ा संदेश देने के लिए भारत की ओर से सात सांसदों वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कई देशों का दौरा करने वाला है। इसका नेतृत्व 7 बड़े नेता करेंगे, जिसमें रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा, संजय कुमार झा और श्रीकांत शिंदे एनडीए से शशि थरूर, सुप्रिया सुले और कनीमोझी करुणानिधि विपक्षी दलों से हैं।

Contents
  • कौन-कौन होगा इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा
  • संसदीय कार्यमंत्री देख रहे इस अंतर्राष्ट्रीय दौरे का इंतजाम

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि शशि थरूर अमेरिका में, रविशंकर प्रसाद मिडिल ईस्ट, कनिमोझी रूस और स्पेन, सुप्रिया सुले दक्षिण अफ्रीका, मिस्र और केन्या, संजय झा जापान और मलेशिया, बैजयंत पांडा वेस्टर्न यूरोप और श्रीकांत शिंदे यूएई और अफ्रीकी देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। ये दौरा 23 मई से शुरू होकर 10 दिनों तक चलेगा. प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल लगभग पांच देशों का दौरा कर सकता है।

कौन-कौन होगा इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा

अनुराग ठाकुर, अपराजिता सारंगी, मनीष तिवारी, असदुद्दीन ओवैसी, अमर सिंह, राजीव प्रताप रूडी, समिक भट्टाचार्य, बृज लाल, सरफराज अहमद, प्रियंका चतुर्वेदी, विक्रमजीत साहनी, सस्मित पात्रा और भुवनेश्वर कलिता सहित अलग-अलग दलों के सांसद इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा होंगे।

इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को भी शामिल किया गया है, जो फिलहाल सांसद नहीं हैं। सरकार ने टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को भी शामिल होने के लिए बोला था लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से मना कर दिया।

संसदीय कार्यमंत्री देख रहे इस अंतर्राष्ट्रीय दौरे का इंतजाम

इस प्रतिनिधिमंडल के अंतर्राष्ट्रीय दौरे का इंतजाम देखने की जिम्मेवारी सरकार ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपी है। केंद्र सरकार पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का रुख दुनिया के सामने पेश करने के लिए कई दलों के सांसदों को भेज रही है। सरकार ने ये कदम ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद उठाया है।

पाकिस्तान ने इसको लेकर पूरी दुनिया में फेक नैरेटिव चलाया और कहा कि भारत ने उसके आम नागरिकों और मस्जिदों को निशाना बनाया, जबकि हकीकत ये है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। 5 पीओके और 4 पाकिस्तान के अंदर थे।
‘मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता’ शशि थरूर को डेलीगेशन में शामिल करने पर क्या बोले कपिल सिब्बल…?
सावधान…..❗लिफ्ट लेने के बहाने बातचीत और संपर्क बढ़ा blackmail करने वाली महिला को 🛑 वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, किराये के घर से टिप टाप हो निकलती थी सड़कों पर
करणी सेना के प्रदर्शन पर सपा ने सीएम योगी पर उठाया सवाल कहा , ‘मुख्यमंत्री ठाकुर है , करणी सेना के लोग भी ठाकुर है वे उनके खिलफ कार्यवाही नहीं कर सकते’
US-Iran War Tension : ईरान पर अमेरिका का फिर हमला, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
The coupling suddenly broke : मालगाड़ी की अचानक टूटी कपलिंग, 25 डिब्बे हुए अलग
34 साल पहले लूटी थी महिला की चेन, 71 साल की उम्र में लुटेरा अरेस्ट; पूरी कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?