CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sickle Cell Mission India : 2047 तक सिकलसेल मुक्त भारत का लक्ष्य, छत्तीसगढ़ में 1.65 करोड़ जांच

Sickle Cell Mission India : 2047 तक सिकलसेल मुक्त भारत का लक्ष्य, छत्तीसगढ़ में 1.65 करोड़ जांच

By Newsdesk Admin
20/12/2025
Share
Sickle Cell Mission India
Sickle Cell Mission India

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। 2047 तक सिकलसेल मुक्त भारत का लक्ष्य लेकर चल रहे सिकल सेल मिशन (Sickle Cell Mission India) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 65 लाख से अधिक लोगों की सिकल सेल जांच की जा चुकी है, जिसमें 3 लाख 35 हजार से अधिक सिकल सेल वाहक और 27 हजार 135 मरीजों की पहचान हुई है।

चिन्हित सभी मरीजों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क दवाइयां, परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह उपलब्धि प्रदेश को स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में आगे बढ़ाने वाला अहम कदम है।

राज्य में 0 से 40 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों की व्यापक स्क्रीनिंग की जा रही है और स्क्रीनिंग के आधार पर सिकल सेल कार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में हाइड्रोक्सीयूरिया दवा की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दो वर्षों में इस दवा की खपत 1 लाख कैप्सूल से बढ़कर 5 लाख कैप्सूल तक पहुंच गई है, जो उपचार की निरंतरता तथा मरीजों के विश्वास को दर्शाती है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक वर्ष में 5,232 सिकल सेल मरीजों का फॉलोअप किया गया है, जिससे सिकल सेल क्राइसिस में कमी आई है और रक्त की आवश्यकता नियंत्रित हो रही है। सभी मरीजों को हर तीन माह में निःशुल्क रक्त परीक्षण, लीवर और किडनी जांच जैसे आवश्यक परीक्षण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसके साथ ही जशपुर जिला पूरे देश में पहला जिला बन चुका है, जहां लक्षित जनसंख्या की शत-प्रतिशत सिकल सेल स्क्रीनिंग (Sickle Cell Mission India) के अंतर्गत पूरी कर ली गई है। यह उपलब्धि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मजबूती और जागरूकता की सफलता को दर्शाती है।

उपचार को और प्रभावी बनाने के लिए चिन्हित मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही, मेडिसिन चार्ट, दर्द प्रबंधन दिशानिर्देश और पेशेंट बुकलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्य में मरीज सेवाओं को मजबूत करने के लिए एम्स रायपुर में अत्याधुनिक ‘सिकल सेल सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस’ विकसित किया जा रहा है, जहां बोन मैरो ट्रांसप्लांट, जेनेटिक एनालिसिस और CVS टेस्ट जैसी उन्नत सेवाएं उपलब्ध होंगी।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जांच, उपचार और जागरूकता की बढ़ती रफ्तार 2047 के लक्ष्य को मजबूत आधार दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि छत्तीसगढ़ का यह प्रदर्शन (Sickle Cell Mission India) को व्यापक दिशा प्रदान कर रहा है और आने वाले वर्षों में प्रदेश स्वस्थ भारत मिशन की प्रमुख शक्ति बनकर उभरेगा।

कर्ज और ब्याज के बोझ से व्यापारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान को बेनकाब करने चले सांसद, लेकिन विदेश में दिखा ‘हिंदुस्तानी रंग’: पढ़ें मजेदार किस्से
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ
Saharanpur suspicious death case : दिव्यांग युवक की जली झोपड़ी से मिला शव, संदिग्ध मौत ने गांव में फैलाई दहशत
Teak Wood Smuggling पर बिलासपुर जंगल में धावा: स्कॉर्पियो छोड़ भागे तस्कर, सर्च में मिला सागौन का भारी जखीरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?