सीजी भास्कर, 11 अगस्त : बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में सोमवार रात दर्दनाक हादसा (Snake Bite) हो गया। घर में मां के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही सातवीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डस लिया। छात्रा ने तत्काल अपनी मां और स्वजन को इसकी जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सिम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें… Leopard Skin Smuggling : दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार
बिस्तर में आया सांप, छात्रा को डसा
ग्राम कड़ार निवासी शनि कुमार सूर्यवंशी की 12 वर्षीय बेटी अनु कुमारी सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार रात वह अपनी मां के साथ घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान बिस्तर में आए सांप ने उसे डस लिया।
सांप के डसने का पता चलते ही अनु ने तत्काल अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच छात्रा की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।
यह भी पढ़ें… Loan Fraud : लोन दिलाकर बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी, बजाज फाइनेंस कर्मचारी पर 3 केस
सिम्स पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
परिजन गंभीर हालत में अनु को सिम्स लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिम्स प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम कराया।
यह भी पढ़ें… Raigarh Railway Station : स्टेशन के बाहर कपल का हंगामा, नशे में अशोभनीय हरकतों का VIDEO वायरल
पुलिस ने शुरू की जांच
पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें… Fake Police Fraud : नकली पुलिस बनकर रिटायर्ड कर्मी से ठगी, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमाया नकली गहना



