CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Loan Fraud : लोन दिलाकर बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी, बजाज फाइनेंस कर्मचारी पर 3 केस

Loan Fraud : लोन दिलाकर बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी, बजाज फाइनेंस कर्मचारी पर 3 केस

By Newsdesk Admin
11/08/2026
Share
Loan Fraud : लोन दिलाकर बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी, बजाज फाइनेंस कर्मचारी पर 3 केस
Loan Fraud : लोन दिलाकर बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी, बजाज फाइनेंस कर्मचारी पर 3 केस

सीजी भास्कर, 11 अगस्त : कोरबा में बजाज फाइनेंस कंपनी (Loan Fraud) के कर्मचारी शशांक सिंह पर लोगों को लोन दिलाने के बाद उसे बंद कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि उसने लोन की किस्त और खाता बंद कराने के लिए रकम अपने खाते में जमा कराई, लेकिन कंपनी के लोन खाते में राशि जमा नहीं की। अब तक तीन मामलों में करीब 12 लाख रुपये की ठगी की शिकायत सामने आई है। पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • लोन बंद कराने के नाम पर लिए लाखों रुपये
  • 5 लाख लेकर भी नहीं कराया लोन बंद
  • सीएसईबी क्षेत्र में भी ठगी की शिकायत
  • दस्तावेजों के दुरुपयोग का भी आरोप
  • अपराध दर्ज होने के बाद फरार

 

 

यह भी पढ़ें…Shivling Puja : सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के बीच 500 लोगों की ‘घर वापसी’

 

 

लोन बंद कराने के नाम पर लिए लाखों रुपये

बालको क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत में बताया कि शशांक ने लोन की किस्त और खाता बंद कराने के नाम पर करीब दो लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद उसने यह रकम संबंधित लोन खाते में जमा नहीं की। शिकायत के आधार पर बालको पुलिस ने उसके खिलाफ अमानत में खयानत का अपराध दर्ज किया है।

 

 

यह भी पढ़ें…Fake Police Fraud : नकली पुलिस बनकर रिटायर्ड कर्मी से ठगी, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमाया नकली गहना

 

 

5 लाख लेकर भी नहीं कराया लोन बंद

बजरंग चौक राताखार निवासी संदीप सिंह दीनदयाल मार्केट, पावर हाउस रोड में जूस सेंटर चलाते हैं। उन्होंने जुलाई 2025 में बजाज फाइनेंस से 5 लाख 49 हजार 856 रुपये का ऋण लिया था। इसकी मासिक किस्त 14 हजार 164 रुपये और अवधि 63 महीने थी।

शिकायत के अनुसार शशांक खुद को बजाज फाइनेंस का अधिकृत कर्मचारी बताकर संदीप के जूस सेंटर पहुंचा। उसने कहा कि लंबी अवधि तक किस्त चुकाने के बजाय पांच लाख रुपये एकमुश्त जमा करने पर वह लोन बंद करा देगा। भरोसा करके संदीप ने 4 अगस्त 2025 को एक लाख और 18 अगस्त को दो लाख रुपये के दो स्वहस्ताक्षरित चेक दिए। दोनों चेक शशांक ने भुना लिए। इसके अलावा दो लाख रुपये नकद भी लिए गए।

कुल पांच लाख रुपये लेने के बाद भी लोन बंद नहीं कराया गया। इसके बाद संदीप ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। बालको पुलिस ने शशांक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

 

 

यह भी पढ़ें…Loan Fraud : लोन दिलाकर बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी, बजाज फाइनेंस कर्मचारी पर 3 केस

 

 

सीएसईबी क्षेत्र में भी ठगी की शिकायत

सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में भी शशांक के खिलाफ इसी तरह पांच लाख रुपये की ठगी की शिकायत सामने आई है। तीनों मामलों को मिलाकर शिकायत की कुल रकम करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब सभी शिकायतों और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

 

यह भी पढ़ें…Aadi Seva Kendra : 13 से 15 अगस्त तक होगी जनसुनवाई, योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

 

 

दस्तावेजों के दुरुपयोग का भी आरोप

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि लोन बंद कराने के नाम पर शशांक ने आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज भी लिए थे। बाद में इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर दूसरी वित्तीय कंपनियों से ऋण कराने का आरोप है।

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक इन ऋणों से खरीदा गया सामान भी शशांक अपने पास रख लेता था। पुलिस दस्तावेजों के दुरुपयोग और दूसरे ऋण कराने के आरोपों की भी जांच कर रही है।

 

 

 

यह भी पढ़ें…Medicinal Plants Farming : औषधीय पौधों की खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, 54.36 लाख की प्रोत्साहन राशि

 

 

अपराध दर्ज होने के बाद फरार

पुलिस के अनुसार मामले दर्ज होने के बाद से शशांक फरार है। उसके दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले में सामने आए आरोपों और संभावित अन्य पीड़ितों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

यह भी पढ़ें… Raipur Gold Shop Theft : सोने की दुकान में कारीगर बनकर की चोरी

 

 

 

Interstate Theft Gang : अपनों को ही बनाया निशाना, दो बड़ी चोरी-डकैती का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Amit Jogi Case : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर लगी रोक
Abujhmad Road Construction : सरकार सोई तो गांव जागा! ग्रामीणों ने अपने हाथों से बनाई 12 किलोमीटर सड़क
Bastar Horticulture Development News : बंदूक की गूंज से फलों और फूलों की महक तक का सफर, बस्तर में आए चमत्कारिक बदलाव
Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?