CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मणिपुर में तनाव: अरामबाई तेंगगोल की गिरफ्तारी के बाद 5 जिलों में इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट पर!

मणिपुर में तनाव: अरामबाई तेंगगोल की गिरफ्तारी के बाद 5 जिलों में इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट पर!

By Newsdesk Admin
08/06/2025
Share

सीजी भास्कर 8 जून मणिपुर में शनिवार रात 11:45 बजे से पांच जिलों- इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और ककचिंग में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को 5 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. ये फैसला अरामबाई तेंगगोल नामक मैतैई समुदाय के नेता की गिरफ्तारी के बाद बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए लिया गया है. 

प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ संदेश, तस्वीरें और वीडियो प्रसारित कर सकते हैं, जिससे शांति भंग हो सकती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति और खराब हो सकती है.गृह विभाग के सचिव एन अशोक कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ये फैसला आपात स्थिति में बिना पूर्व सूचना के लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे को रोका जा सके. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, शनिवार देर रात इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों में उस समय भारी प्रदर्शन शुरू हो गया, जब अरामबाई तेंगगोल को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में लाने और अफवाहों पर लगाम कसने के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का फैसला लिया. इसके साथ ही प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मणिपुर की राजधानी इंफाल के कुछ इलाकों में शनिवार रात उस समय विरोध-प्रदर्शन भड़क उठे जब खबरें आईं कि अरामबाई तेंगगोल को गिरफ्तार कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, क्वाकईथेल और यूरिपोक इलाकों में लोगों ने सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया और गिरफ्तार नेता की रिहाई की मांग की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति कौन है और उस पर क्या आरोप लगाए गए हैं.

Bastar Road Accident : तेज रफ्तार का कहर, इस मोड़ पर पलटी स्कॉर्पियो, 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
Supreme Court Maintenance Case 2026 : SC का बड़ा फैसला, ₹325 रोज कमाने का दावा करने वाले पति को ₹10 हजार भत्ते का आदेश
सीजफायर होते ही खुला आसमान… भारतीय एयरस्पेस ओपन, 32 एयरपोर्ट्स से हटा NOTAM
Bihar Election 2025 : इस बार 3 नहीं, सिर्फ 2 चरणों में होगा मतदान, जानिए कब होगी बिहार चुनाव की घोषणा
कांग्रेस छात्र नेता पर गंभीर आरोप: नशीली ड्रिंक देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Flood
Bijapur Flood : बाढ़ के बीच खुद मैदान में उतरे तहसीलदार, मलबा हटाकर खुलवाया रास्ता, राहत कार्य तेज

बीजापुर जिले में लगातार हुई भारी बारिश के…

Analog Paneer Ban
Analog Paneer Ban : खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, एनालॉग पनीर बेचने पर रोक

Analog Paneer Ban :स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही…

AICC : छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, AICC ने नई कार्यकारिणी का किया ऐलान

AICC ने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के संगठन में…

Teacher Online Attendance
Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

Teacher Online Attendance :शिक्षा विभाग का दावा है…

Nano DAP
Nano DAP : नैनो डीएपी से बदली किसान की खेती, कम लागत में बेहतर फसल ने बढ़ाया भरोसा

एमसीबी जिले के एक किसान ने आधुनिक कृषि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?