CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंजीनियर को लगी थी कमर में गोली, 2KM तक पता ही नहीं चला… बदमाशों से अकेले भिड़ गया था गोविंद; क्या है मामला?

इंजीनियर को लगी थी कमर में गोली, 2KM तक पता ही नहीं चला… बदमाशों से अकेले भिड़ गया था गोविंद; क्या है मामला?

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

बिहार के मुजफ्फरपुर में बाइक सवार लुटेरों ने एक सिविल इंजीनियर को निशाना बनाया. बेंगलुरु में जॉब करने वाला 35 वर्षीय इंजीनियर गोविंद शर्मा अपनी बाइक से ननिहाल जा रहा था, तभी यह वारदात हुई. लुटेरों ने उससे चेन छीनने की कोशिश की, जिसका गोविंद ने जमकर विरोध किया. वह अकेले लुटेरों से भिड़ गया. छीना झपटी में चेन का एक हिस्सा बदमाशों के हाथ आया, वहीं दूसरा हिस्सा गोविंद के पास. इसी बीच, बदमाश गोविंद को कमर में गोली मारकर फरार हो गए, लेकिन उसे ये आभास तक नहीं हुआ. वारदात स्थल से दो किमी आगे जाने के बाद जब कमर से खून निकलते देख राहगीरों ने गोविंद को बताया तो उसे पता चला कि गोली लगी है.

घटना उस समय हुई जब गोविंद शर्मा शाहपुर मरीचा के पास से गुजर रहा था. तीन बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और चेन छीनने लगे. गोविंद ने लुटेरों का बहादुरी से सामना किया और उनसे हाथापाई शुरू कर दी. इसी संघर्ष के दौरान सोने की चेन टूट गई. लुटेरों के हाथ चेन का एक बड़ा हिस्सा लगा, जबकि बाकी का हिस्सा गोविंद के हाथ में ही रह गया.

कमर में पीछे से गोली मार दी

खुद को फंसता देख लुटेरों ने गोविंद की कमर में पीछे से गोली मार दी. हैरत की बात यह है कि गोली लगने का एहसास गोविंद को तुरंत नहीं हुआ. घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहगीरों ने उसकी कमर से खून निकलता देखा, तब उसे पता चला कि उसे गोली लगी है. घायल गोविंद ने तुरंत अपने परिजन और पुलिस को सूचित किया. लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. घायल इंजीनियर को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीड़ित ने पुलिस को बताई पूरी कहानी

गोविंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि तीन बाइक सवार लुटेरे उसका पीछा कर रहे थे. तिनपुलवा के पास उन्होंने ओवरटेक कर उसे घेर लिया और चेन छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर लुटेरों ने उन पर गोली चला दी. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोविंद की कमर में फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल दिया है. पुलिस ने गोविंद का बयान दर्ज कर लिया है और उसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है.

एसडीपीओ अनिमेश चंद्रा ज्ञानी ने बताया कि एक इंजीनियर को चेन लूटने के दौरान गोली मारी गई है. उन्होंने बताया कि गोविंद खतरे से बाहर है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

4 बीबियों वाला यह शख्स फिर शादी करने के लिए ढूंढ रहा नई पत्नी 🛑 आलरेडी दो-दो गर्लफ्रेंड भी हैं 🛑 कहा- “54 बच्चे पैदा करने की है चाहत”
24K Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, लगातार दूसरे दिन लुढ़के दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
IPL 2026 Auction Date: रिटेंशन के बाद नीलामी का शेड्यूल फाइनल, अगले महीने अबू धाबी में लगेगी खिलाड़ियों की बोलियाँ
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिखाई दमदार तेजी
रेट लिस्ट’ वाले छांगुर बाबा को सजा-ए मौत क्यों दिलाना चाहती हैं यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mule Accounts
Mule Accounts : कमीशन के फेर में बैंक खाते बेचने वाले 7 गिरफ्तार

ठिकाने लगाने के लिए म्यूल अकाउंट (किराए के…

Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा
Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा

इस हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्मों की भिड़ंत (Box…

Mungeli Paddy Procurement
Mungeli Paddy Procurement : मुंगेली में अब 113 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, 25 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन पूरा करने के निर्देश

मुंगेली जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के…

Maruti Suzuki WagonR Facelift : 34 KM माइलेज वाली नई वैगनआर की टेस्टिंग जारी, इंजन से लेकर फीचर्स तक होंगे अपडेट
Maruti Suzuki WagonR Facelift : 34 KM माइलेज वाली नई वैगनआर की टेस्टिंग जारी, इंजन से लेकर फीचर्स तक होंगे अपडेट

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक वैगनआर को नए…

Raipur CM House Entry Attempt : सीएम हाउस में घुसने की कोशिश करने वाला युवक गिरफ्तार
Raipur CM House Entry Attempt : सीएम हाउस में घुसने की कोशिश करने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में घुसने की कोशिश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?