CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहली पत्नी के पास ज्यादा वक्त गुजारता था पति… दूसरी पत्नी ने सोते समय दबाया गला

पहली पत्नी के पास ज्यादा वक्त गुजारता था पति… दूसरी पत्नी ने सोते समय दबाया गला

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 31 अगस्त​। एक महिला ने अपने पति की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद जब पुलिस ने जांच-पड़ताल की और महिला को कस्टडी में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ऐसी कहानी सामने आई है, जो हैरान कर देगी।

यहां महिला का कहना था कि उसका पति उसका ध्यान नहीं रखता था, वह पहली पत्नी को ज्यादा अहमियत देता था, जो गांव में रहती है।

मामला मुजफ्फरनगर के टांडा मजरा गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय संजय कुमार की दो शादियां हुई हैं। संजय की पहली पत्नी पैतृक गांव में रहती है। वहीं दूसरी पत्नी 30 वर्षीय कविता संजय के साथ रहती थी। संजय ने साल 2000 में कविता से शादी की थी।

कविता ने 29 अगस्त की रात अपने पति संजय की गला दबाकर हत्या कर दी।

संजय के पिता भोपाल सिंह ने इस घटना को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, इसमें कहा गया कि बहू ने उनके बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने कविता को कस्टडी में लेकर पूछताछ की।

कविता ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति लगातार अपनी पहली पत्नी को ज्यादा महत्व देता था, जबकि उसकी ओर ध्यान नहीं देता था। पति उसे नजरअंदाज करता था।

पहली पत्नी के पास ज्यादा समय बिताता था। इसी बेरुखी से आहत होकर पति की हत्या कर दी।
 

स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) दिनेश चंद भागेल ने कहा कि आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जा रही है।
लोहे का धारदार दाब लेकर दबंगई दिखा रहा युवक चढ़ा वैशाली नगर पुलिस के हत्थे, तलाशी में धारदार चाकू भी मिला
Indore Road Accident : इंदौर में रफ्तार का कहर: एमआर-10 ब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, 500 मीटर तक घसीटता ले गया
Dhamtari Suicide Cases : धमतरी में आत्महत्या के दो और मामले, 3 दिनों में 5 मौतों से बढ़ी चिंता
Police Custody Escape : पुलिस कस्टडी से भागा गांजा तस्कर, ASI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
Karun Dahariya Suspension : सरकार की सख्ती, ग्रामीण की मौत के मामले में गिरफ्तार एसडीएम करुण डहरिया निलंबित, सरगुजा में तय हुआ मुख्यालय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?