CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तमिलनाडु के ऊपर लटक रही परिसीमन की तलवार… CM स्टालिन ने जताया लोकसभा सीटें कम होने खतरा, PM से की ये मांगत

तमिलनाडु के ऊपर लटक रही परिसीमन की तलवार… CM स्टालिन ने जताया लोकसभा सीटें कम होने खतरा, PM से की ये मांगत

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share

मिलनाडु में लोकसभा सीटों के प्रस्तावित परिसीमन मुद्दे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में राज्य की 45 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था. बीजेपी पहले ही इस बैठक का बहिष्कार कर चुकी है. तमिलनाडु में अधिकांश राजनीतिक दलों को आशंका है कि संसदीय क्षेत्र परिसीमन की कवायद से राज्य में सीटें कम हो जाएंगी. इसी को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है.बैठक मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में हो रही है.

इस दौरान उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्यों के सिर पर परिसीमन के नाम से तलवार लटक रही है. तमिलनाडु के सामने बड़ा खतरा है. तमिलनाडु को इस विरोध को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. अगर जनसंख्या के आधार पर परिसीमन किया जाता है तो हम 12 सीटें खो सकते हैं. परिसीमन होता है तो तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा कि हमें मिलकर इस साजिश को हराने की जरूरत है.

तमिलनाडु की सीटें बढ़ानी चाहिए- स्टालिनपरिसीमन मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक के दौरान तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि अगर संसदीय सीटों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो हमें 22 अतिरिक्त सीटें मिलनी चाहिए. हालांकि, मौजूदा आबादी के हिसाब से हमें सिर्फ 10 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी, जिसका मतलब है कि हम 12 सीटें खो देंगे. यह भारतीय लोकतंत्र में तमिलनाडु के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर सीधा हमला है.उन्होंने कहा कि परिसीमन के जरिए तमिलनाडु की आवाज को दबाया जा रहा है.

अपने लोगों के हितों की रक्षा करने में हमारे राज्य की ताकत को कम किया जा रहा है. हम परिसीमन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह पिछले 50 वर्षों में सामाजिक और आर्थिक कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की सजा नहीं होनी चाहिए. इस सर्वदलीय बैठक में मांग की गई है कि 2026 की जनगणना के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया नहीं की जानी चाहिए.सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से मांगसीएम एमके स्टालिन ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि वे आश्वासन दें कि 2026 के बाद और अगले 30 वर्षों के लिए परिसीमन प्रक्रिया 1971 की जनगणना के आधार पर ही की जाएगी.

हम यह भी मांग करते हैं कि संसदीय सीटों की संख्या बढ़ाई जाए और आवश्यक संवैधानिक संशोधन किए जाएं.उन्होंने कहा कि यह सर्वदलीय बैठक इन मांगों को तमिलनाडु की न्यूनतम अपेक्षाओं के रूप में रखती है. हम इस मुद्दे को लोगों तक ले जाएंगे और इसके बारे में जागरूकता पैदा करेंगे. हम इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण भारत के सांसदों के लिए एक संयुक्त कार्रवाई समिति भी बनाएंगे.

Nirav Modi Extradition Assurance: भारत ने लंदन को दी विशेष गारंटी, ना होगी पूछताछ, ना हिरासत
US Advisory Venezuela : तनाव, तख्तापलट और तेल पर कब्जे की आशंका के बीच अमेरिका का अलर्ट
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ की 9 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द
Bomb Threat Flight : इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 पदाधिकारी और सदस्यों को लूटपाट कर उगाही करने पर 7-7 साल का सश्रम कारावास

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud
Cyber Fraud : साइबर ठगी: म्यूल बैंक खाता बेचने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

लालच में साइबर अपराधियों को बैंक खाते, एटीएम…

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime :  कोंडागांव में नाबालिग को घर से ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

कोंडागांव में नाबालिग को घर से ले जाकर…

Garba Controversy
Garba Controversy :  गरबा विवाद पर मंत्री का बयान, बोले- आस्था का सम्मान करें, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लोगों…

Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके
Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल पेमेंट…

SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान
SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : एसआईआर के दौरान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?