CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में 50 करोड़ की ठगी कर विदेश भागने की थी साजिश: बिना बैंक जाए दिलाते थे लोन, 4 पार्टनर और 2 लड़कियों ने 250 लोगों को फंसाया

रायपुर में 50 करोड़ की ठगी कर विदेश भागने की थी साजिश: बिना बैंक जाए दिलाते थे लोन, 4 पार्टनर और 2 लड़कियों ने 250 लोगों को फंसाया

By Newsdesk Admin
04/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 अप्रैल |

साइबर क्रिमिनल और ठग लोगों को ठगने के लिए हर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। हाल ही में लोन दिलाकर ठगी का केस चर्चा में है। इस स्कैम में कंपनी के लोग पहले टारगेट को कॉल करते हैं, फिर लोन और उसके फायदे के बारे में बताते हैं। बिना बैंक जाए लाखों का लोन दिलाते हैं।

इसी पैटर्न पर रायपुर की आरवी ग्रुप एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने करीब 250 लोगों से 50 करोड़ की धोखाधड़ी की है। कंपनी ने असिस्टेंट प्रोफेसर को भी फंसाया। बिना बैंक जाए घर बैठे 5 अलग-अलग बैंकों से 72 लाख रुपए का लोन दिलाया। लोन की किस्तें खुद भरने का वादा किया, लेकिन नहीं चुकाई।

कंपनी में 4 पार्टनर हैं और 2 युवतियां हैं, जो ज्यादातर पढ़े-लिखे और नौकरीपेशा लोगों को टारगेट करते थे। बैंक कर्मचारियों से डील कर धोखाधड़ी का शक है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है।

  • अब जानिए ठग कंपनी ने कैसे की ठगी ?

दरअसल, मार्च 2024 में शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर त्रिभुवन सिंह को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि क्या आपको लोन की जरूरत है, हमारी कंपनी लोन दिलाती है। कॉल में स्कीम और खुद किस्तें जमा करने का भरोसा भी दिलाया।

इससे असिस्टेंट प्रोफेसर स्कैमर्स की बातों में आ गए। प्रोफेसर को छोटापारा स्थित आरवी ग्रुप एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का पता दिया गया। इसके बाद त्रिभुवन स्कैमर्स के बताए पता पर पहुंचे। यहां मौजूद ऑफिस स्टाफ ने लोन से संबंधित जानकारी दी।

इस दौरान त्रिभुवन ने कहा कि सिविल स्कोर की जांच की जाएगी, तो तो स्टाफ ने कहा कि आपको कंपनी की गारंटी पर लोन मिल जाएगा। आपको केवल डॉक्यूमेंट देने होंगे। लोन लेने के लिए बैंक भी नहीं जाना पड़ेगा।

बिना बैंक जाए मिला अलग-अलग बैंकों से लोन

इसके बाद कंपनी के एक पार्टनर अभय गुप्ता ने पर्सनल लोन के नाम पर 5 अलग-अलग बैंकों से लोन दिलाया। इनमें चोलामंडलम से 12 लाख, इंडसइंड बैंक से 15 लाख, यस बैंक से 15 लाख, ICICI बैंक से 15 लाख और आदित्य बिरला बैंक से 15 लाख रुपए लोन शामिल है।

असिस्टेंट प्रोफेसर को लोन मिलने के बाद कंपनी ने एक स्कीम के बारे में बताकर झांसे में लिया। ठगों ने बताया कि लोन की 50% राशि कंपनी में जमा करने पर उसे इन्वेस्ट किया जाएगा, फिर उससे जो लाभ मिलेगा, आपकी लोन की किस्त चुकाई जाएगी।

इस स्कीम के फायदे सुनकर प्रोफेसर झांसे में आ गए। इसके बाद प्रोफेसर ने चेक के माध्यम से 36 लाख रुपए AMM सॉल्यूशन के नाम से अभय गुप्ता को दे दिए। कंपनी ने सितंबर 2024 तक 4-5 लोन की किस्तों के पैसे उन्हें दिए, फिर पैसे देना बंद कर दिया।

कंपनी ने 140 से अधिक लोगों से ठगी की

प्रोफेसर त्रिभुवन ने कंपनी के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की तो टालमटोल शुरू हो गई। इसी बीच पता चला कि कंपनी ने 140 से अधिक लोगों से ठगी की है। उन्हें गलत जानकारी देकर बैंकों से लोन दिलाया और आधी रकम लेकर धोखाधड़ी की गई।

हालांकि कंपनी के खिलाफ अब तक 4 लोग सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर ठगी की कुल रकम 1 करोड़ 3 लाख के पार पहुंच गई है। 140 लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी की गई है, जो अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।

कंपनी के 4 पार्टनर, ऑफिस में सिर्फ 2 स्टाफ

प्रोफेसर त्रिभुवन के मुताबिक आरवी ग्रुप के 4 पार्टनर हैं। इनमें अभय कांत गुप्ता, मनोज प्रधान, सुरेंद्र सिंह और रागिफ हुसैन शामिल हैं। वहीं इन लोगों ने रायपुर के छोटापारा ऑफिस में 2 युवतियों को बैठाया था। दोनों युवतियां ऑफिस आने वाले लोगों को पैसे वापस करने का आश्वासन देती थी।

कोतवाली थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि अभय कांत गुप्ता, मनोज प्रधान, सुरेंद्र सिंह और रागिफ हुसैन, सहयोगी विभा वर्मा और पूजा यादव को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे। स्कैम में और आरोपियों के शामिल होने की सूचना है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

Raipur PNB Bank Fire : दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Heavy Rain Tragedy : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: दीवार ढही, मासूम छात्र की मौत, दादी गंभीर
Transfer Of Patwaris : रायगढ़ में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की बड़ी कार्रवाई…एक साथ 169 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर…
Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन
Fertilizer Black Marketing : खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का बड़ा प्रहार, 1372 बोरी उर्वरक जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Veterinary Hospital
Veterinary Hospital : बीमार तोते को मिला नया जीवन, समय पर इलाज से बची नन्ही जान

बेजुबान जीवों के प्रति संवेदनशीलता की एक मिसाल…

Veterinary Medicine Center 
Veterinary Medicine Center  : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र

जिले के पशुपालकों के लिए जल्द ही बड़ी…

Forest Land
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक हलकों…

Bank of Baroda SO Recruitment
Bank of Baroda SO Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, लाख रुपये से ज्यादा तक मिलेगी सैलरी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?