CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा इलाके में सड़क हादसे में राजनांदगांव जिले की रहने वाली 11 साल की हेमलता की मौत हो गई है। बच्ची अपने मामा के घर आई थी। यहां से वे बाइक पर अपने पिता सुदामा, मामा कौशल और रिश्तेदार के साथ शिकारी टोला जाने के लिए निकली थी। हेमलता सामने बैठी थी। जबकि तीनों पीछे बैठे थे। (Tragic road accident in Durg)

Contents
  • बाइक पर सामने बैठी थी बच्ची : Tragic road accident in Durg
  • पुलिस ने दर्ज किया केस
  • हेमलता की तबीयत खराब थी : Tragic road accident in Durg

दरअसल, रविवार की शाम करीब 4:30 बजे जब सभी लोग खुर्सीडीह-बोरई मार्ग के पास पहुंचे, तभी सामने चल रही एक कार अचानक सड़क पर मुड़ गई। बाइक चालक का आरोप है कि कार चालक ने वाहन मोड़ते समय न तो इंडिकेटर दिया और न ही दिशा बदलने का कोई संकेत दिया।

बाइक पर सामने बैठी थी बच्ची : Tragic road accident in Durg

अचानक कार सामने आने से बाइक सीधे कार के चालक साइड वाले दरवाजे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में सामने बैठी हेमलता के सिर में गंभीर चोट आई और कान के पास से खून निकलने लगा।

बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को भी घुटने के पास चोट आई। घटना के बाद घायल हेमलता को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय नई बाइक पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं बाइक चालक ने कार चालक पर बिना संकेत दिए अचानक वाहन मोड़ने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने कार क्रमांक PB 10 CZ 4495 के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना से मौत होने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

हेमलता की तबीयत खराब थी : Tragic road accident in Durg

हेमलता की तबीयत खराब होने की वजह से उसे लेकर सोमनी की ओर शिकारी टोला जाने के लिए सभी नई बाइक से निकले थे। प्रार्थी ने बताया कि जिस बाइक से वे जा रहे थे, वह हाल ही में राजनांदगांव स्थित जय मोटर्स शोरूम से खरीदी गई थी और उसे अभी नंबर जारी नहीं हुआ था।

पीड़िता बाइक चला रहा था। उसके साथ बाइक पर बीच में कौशल यादव, आगे हेमलता और पीछे सुदामा बैठे थे। बाइक चालक ने पुलिस को बताया कि वह दुर्ग से नगपुरा पहुंचा था। वहां सुदामा के साले कौशल यादव के घर आने के बाद सभी लोग नहाने और खाना खाने के बाद शाम करीब 4 बजे शिकारी टोला जाने के लिए निकले।

खौफनाक कत्ल: गर्लफ्रेंड को लेकर हुई बहस के बाद दोस्तों ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट
Online Attendance Teachers Action : छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने पर 326 शिक्षक-कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी
Social Harmony Movement’ के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन, अतुल लिमये बोले—समरसता ही विकसित भारत की आधारशिला
Jhiram Attack : झीरम हमले के मुख्य आरोपी अब भी जांच से बाहर, सरेंडर के बाद भी देवजी-देवा से पूछताछ नहीं
Biofloc Fish Farming : बायोफ्लॉक तकनीक से कर रहे हैं मछली पालन, हर साल कमा रहे हैं दो लाख से अधिक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Suryavanshi India
Ishan Kishan Ruled Out 2nd T20 : ईशान किशन चोट के चलते दूसरे T20I से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

Ishan Kishan Ruled Out 2nd T20 : अब…

India A Team Selection
India A Team Selection : केएल राहुल की जगह टीम में शामिल हुआ धाकड़ बल्लेबाज, 613 रन बनाकर बटोरी सुर्खियां

India A Team Selection : शिखर 26 अक्टूबर…

Sharad Purnima Moon Dream Meaning
Sharad Purnima Moon Dream Meaning: शरद पूर्णिमा पर सपने में चांद दिखना शुभ या अशुभ? जानें क्या है मान्यता

Sharad Purnima Moon Dream Meaning : कुल मिलाकर,…

Mungeli News
Mungeli News :  मुंगेली में 21 करोड़ से ज्यादा की लागत से सुधरेगी सड़क, 8 किलोमीटर में डामरीकरण पूरा

मुंगेली में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर…

Samsung Galaxy Fit 4
Samsung Galaxy Fit 4 :  लॉन्च से पहले नए फिटनेस बैंड की झलक लीक, तीन रंगों में आ सकता है सैमसंग का डिवाइस

सैमसंग के नए फिटनेस बैंड Galaxy Fit 4…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?