सीजी भास्कर, 10 नवंबर। बिलासपुर में दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो गुटों के बीच मारपीट में बदल गया। अरपा नदी किनारे स्थित न्यू रिवर रोड के न्यू रिवर व्यू इलाके में युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। (Two groups clashed)
पटाखा पैर के पास फटने पर शुरू हुआ विवाद : Two groups clashed
जानकारी के मुताबिक, दीपावली की रात कुछ युवक न्यू रिवर रोड पर पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान राज बैरागी अपने दोस्तों के साथ वहां घूमने निकला था। राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवराज सोनकर और उसके साथी सड़क पर पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान एक पटाखा उसके पैर के पास आकर फट गया।
इस बात पर राज ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। (Two groups clashed)
मारपीट के बाद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ : Two groups clashed
विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि, पुलिस ने अभी वायरल तस्वीरों और वीडियो के इसी घटना से जुड़े होने की पुष्टि नहीं की है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि जांच में यदि इन तस्वीरों का संबंध न्यू रिवर व्यू की घटना से सामने आता है, तो उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा।
चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जरहाभाठा मिनीबस्ती निवासी धन्नू डांडे (28), सिरगिट्टी निवासी सूरज कश्यप (19), सरकंडा निवासी साहिल यादव उर्फ मयंक (22) और बंगालीपारा निवासी अमित यादव (20) शामिल हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


