CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिल कर घर लौट रहे पूर्व विधायक सहित दो की सड़क दुर्घटना में मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिल कर घर लौट रहे पूर्व विधायक सहित दो की सड़क दुर्घटना में मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

By Newsdesk Admin
14/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात के बाद घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप ने पूर्व विधायक की दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन सड़क पर जा रही भैंसों से टकराकर पलट गया। महाराष्ट्र के अकोला जिले में कल हुए इस दु:खद हादसे में पूर्व विधायक तुकाराम बिडकर और उनके साथी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे अकोला क्षेत्र के शिवर गांव में हुआ। तुकाराम बिडकर अपने साथी के साथ दोपहिया वाहन से जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन न केवल पलट गया, बल्कि सड़क पर जा रही भैंसों से भी टकराया। इस हादसे में तुकाराम बिडकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पिकअप वाहन की गति बहुत तेज थी, जिसके कारण यह दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में तुकाराम बिडकर के अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई, जो वाहन चला रहे थे। पुलिस ने उसकी पहचान भी कर ली है, लेकिन परिवार वालों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए उनका नाम फिलहाल नहीं बताया गया है।

पूर्व विधायक तुकाराम बिडकर के निधन से महाराष्ट्र के राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे मुर्तिजापुर विधानसभा सीट से 2004 से 2009 तक विधायक रहे थे और अकोला जिला परिषद के सभापति भी रह चुके थे। उनके योगदान को राजनीतिक हलकों में सराहा गया। तुकाराम बिडकर एक समर्पित नेता होने के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता भी थे। उन्होंने संत गोडसे महाराज के जीवन पर आधारित मराठी फिल्म ‘देबू’ का निर्माण किया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। उनके इस योगदान से उनकी पहचान एक कलात्मक व्यक्तित्व के रूप में भी बन चुकी थी।

PM Modi Shourya Yatra : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौर्य यात्रा में लिया हिस्सा, वीरों को किया नमन
Ambikapur Factory Fire : मुर्रा फैक्ट्री में भीषण आग, सिलेंडर लीकेज से पूरा परिसर जलकर राख, लाखों का नुकसान
Bhilai Township Updates: विधायक रिकेश की निदेशक प्रभारी से अहम चर्चा, निजीकरण की अफवाहों पर लगा विराम — भिलाइयंस को मिला आश्वासन
Bilaspur Central University Case : केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोध छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया, भड़के छात्र
प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: “स्वास्थ्य मंत्री लोगों को लूटते हैं, राज्य अध्यक्ष खुद शराब माफिया”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?