CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भांजी के तिज नहावन में आए मामा की तालाब में डूबकर मौत: 3 दिन में मामा-भांजी दोनों ने तोड़ा दम

भांजी के तिज नहावन में आए मामा की तालाब में डूबकर मौत: 3 दिन में मामा-भांजी दोनों ने तोड़ा दम

By Newsdesk Admin
20/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल। बालोद जिले में 3 दिन पहले कुएं में डूबकर जान गंवाने वाली भांजी के तिजनहावन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई है। दरअसल, मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खलारी का है, जहां बुधवार को मासूम योग्यता साहू (12) की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी।

भांजी के तिज नाहवन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मामा तुमेश्वर साहू (30) शनिवार सुबह तालाब में नहाने गए, जहां वे डूब गए और उनकी भी मौत हो गई। इस घटना से पहले से शोक में डूबे परिवार में एक बार फिर मातम छा गया है।

शोक कार्यक्रम की तैयारी में जुटा था मृतक

गुंडरदेही पुलिस के मुताबिक, अर्जुन्दा क्षेत्र के कठिया निवासी तुमेश्वर साहू पेशे से ड्राइवर थे और अपनी भांजी के तिजनहावन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम खलारी आए हुए थे। वे कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए थे।

रिश्तेदारों के लिए भोजन तैयार करना था। जिसके लिए सब्जी लेने उन्हें गुंडरदेही जाना था। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह करीब 8 बजे वे तालाब में नहाने गए, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।

गांववालों की आंखों के सामने पानी में समा गया मामा

जिस जगह तुमेश्वर डूबे, वहां पानी ज्यादा गहरा नहीं था। उसी स्थान पर बच्चे और गांव के अन्य लोग भी नहा रहे थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं हुआ कि तुमेश्वर पानी में डूब चुके हैं। बताया गया कि उन्होंने पहले साबुन लगाया और फिर पानी में उतर गए, लेकिन वापस नहीं निकले।

कुछ देर बाद जब गांव का एक बच्चा नहाने अंदर गया तो उसे पानी के भीतर कुछ अजीब महसूस हुआ। इसके बाद पास में नहा रहे लोगों ने लकड़ी से तलाशी ली तब जाकर तुमेश्वर का शव पानी में मिला।

बाहर निकाला तो सांसे चलने लगी थी, रास्ते मे हो गई मौत

तुमेश्वर को जब ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निकाला तो उसके पेट से पानी निकालने की कोशिश की गई। कुछ ही मिनट पानी में डूबे होने के कारण उसकी सांसें कुछ समय के लिए लौट आई थीं। जिससे लोगों को उम्मीद बंधी कि वह बच जाएगा।

ग्रामीण तत्काल उसे अस्पताल ले जाने निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई और गुंडरदेही अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।

तीन दिन पहले कुएं में डूब गई थी भांजी

16 अप्रैल को मृतक तुमेश्वर साहू की भांजी योग्यता साहू अपने घर के बाड़ी में स्थित कुएं में नहाने गई थी। कुएं में बाल्टी खींचते हुए सीधे नीचे जा गिरी। परिजनों ने उसे करीब दो घंटे बाद कुएं से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Water Crisis : 4 दिन से सूखी पुलिस लाइन की टोंटियां, पानी के लिए भटक रहे पुलिसकर्मियों के परिवार
Strictness on no-parking in Bhilai : भिलाई में नो-पार्किंग पर सख्ती, 87 वाहन चालकों का ई-चालान, अभियान जारी
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने मां की कुल्हाड़ी से कर दी निर्मम हत्या
IGI एयरपोर्ट पर सब चौक गए…! जांच में तनु वैद निकला जसनप्रीत, फर्जी पासपोर्ट में बड़ा खुलासा
Big Breaking : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए फ्रंटफुट पर खेल रहे कांग्रेसी अब बैकफुट पर सिमटे, निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर सहित मारपीट करने वाले कांग्रेसी पार्षद पर भी FIR दर्ज, जरूर देखें MLA रिकेश सेन की घटना को लेकर प्रतिक्रिया का विडियो

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन…

Katie Zacharia
Katie Zacharia : ट्रंप की नई प्रवक्ता की कानूनी डिग्री पर सवाल, बार परीक्षा के रिकॉर्ड को लेकर विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी…

Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल
Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल

धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम कारीपानी…

BCCI Chief Selector Vacancy : पार्थिव पटेल ने ठुकराई दौड़, अब प्रज्ञान ओझा बनेंगे बास!
BCCI Chief Selector Vacancy : पार्थिव पटेल ने ठुकराई दौड़, अब प्रज्ञान ओझा बनेंगे बास!

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के वेस्ट जोन…

Ambikapur Vegetable Pickup Accident : दो पिकअप भिड़ीं, ट्रे समेत सब्जियां लूट ले गए ग्रामीण
Ambikapur Vegetable Pickup Accident : दो पिकअप भिड़ीं, ट्रे समेत सब्जियां लूट ले गए ग्रामीण

अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह दो सब्जी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?