CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में NHM कर्मचारियों का अनोखा विरोध: मंत्रियों का मुखौटा पहनकर गाया-बजाया

बिलासपुर में NHM कर्मचारियों का अनोखा विरोध: मंत्रियों का मुखौटा पहनकर गाया-बजाया

By Newsdesk Admin
01/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। बिलासपुर छत्तीसगढ़ में14वें दिन भी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा ज़ाहिर किया।

Contents
  • चुनावी वादों की याद दिलाई
  • स्वास्थ्य सेवाएं ठप
  • नोटिस की प्रतियां जलाईं
  • प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल

इस बार उन्होंने विरोध का तरीका और भी अनोखा अपनाया।

प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मुखौटा पहनकर मशहूर गाना “क्या हुआ तेरा वादा” गाकर सरकार को घेरा।

चुनावी वादों की याद दिलाई

एनएचएम कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याममोहन दुबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले इन नेताओं ने जनता और कर्मचारियों से वादा किया था।

रायपुर के तूता मैदान में साफ कहा गया था कि भाजपा सरकार बनने पर 100 दिन के भीतर संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा। लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाएं ठप

हड़ताल का असर सीधे स्वास्थ्य सेवाओं पर दिख रहा है।

जिला अस्पताल, सभी पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ सब सेंटर, मेंटल हॉस्पिटल और सीएमएचओ कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो गया है।

18 अगस्त से शुरू हुई यह अनिश्चितकालीन हड़ताल अब लंबी खिंचती जा रही है।

नोटिस की प्रतियां जलाईं

सरकार की ओर से स्वास्थ्य सचिव और सीएमएचओ ने कर्मचारियों को काम पर लौटने का नोटिस जारी किया था।

लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इन नोटिस की प्रतियां जलाकर साफ संदेश दिया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल

इस विरोध में एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष जीवन महंत, सचिव प्रमोद पटेल समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

उनका कहना है कि सरकार को अब तुरंत कर्मचारियों की मांग माननी चाहिए, वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Chintan Shivir : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू
Arpa Bhainsajhar Land Scam: अरपा–भैंसाझार भू-अर्जन में नया एक्शन, SDO और सब इंजीनियर निलंबित
भिलाई मिला कोरोना मरीज, नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी, छत्तीसगढ़ एलर्ट मोड पर
छतरपुर में पत्नी का इलाज कराने पहुंचे 77 साल के बुजुर्ग को डॉक्टर ने घसीटकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
CISF उतई के जवानों ने 81 यूनिट किया ब्लड डोनेट, AIIMS के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Domanlal Korsewada
Domanlal Korsewada : बोरसी में विकास कार्यों की नई शुरुआत, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने किया भूमिपूजन

लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों…

Anuj Sharma Trolling Case : अनुज शर्मा की ट्रोलिंग पर हाई कोर्ट सख्त, मार्फ फोटो-वीडियो हटाने के आदेश
Anuj Sharma : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट की सख्ती, अनुज शर्मा से जुड़े फोटो और वीडियो हटाने के दिए आदेश

सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री को लेकर एक…

Mahasamund Recruitment
Mahasamund Recruitment : 559 नौकरियों का मौका, महासमुंद में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10वीं से ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ में निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश…

Agriculture Drone Technology : ड्रोन से खेतों में दवाइयों का छिड़काव, किसानों ने देखा खेती का नया हाईटेक तरीका
Agriculture Drone Technology : ड्रोन से खेतों में दवाइयों का छिड़काव, किसानों ने देखा खेती का नया हाईटेक तरीका

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खेती को आधुनिक…

Bilaspur E-Bus Service : जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, किस रूट पर चलेंगी इसका फैसला करेंगे यात्री
Bilaspur E-Bus Service : जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, किस रूट पर चलेंगी इसका फैसला करेंगे यात्री

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा (Bilaspur…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?