CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vaishali Nagar Educational News : रानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेण्डरी स्कूल राम नगर के मेधावी हुए सम्मानित, MLA रिकेश की नई पहल का हुआ स्वागत, अतिथियों ने School Management को सराहा

Vaishali Nagar Educational News : रानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेण्डरी स्कूल राम नगर के मेधावी हुए सम्मानित, MLA रिकेश की नई पहल का हुआ स्वागत, अतिथियों ने School Management को सराहा

By Newsdesk Admin
31/07/2024
Share

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। रानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल मुक्तिधाम राम नगर में विधायक रिकेश सेन के प्रयास से छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को यह सम्मान दिया गया।कार्यक्रम में बतौर अतिथि मनोज तिवारी, भाजपा वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल के महामंत्री दिनेश मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदर साहू,‌ मंडल के उपाध्यक्ष विश्राम साहू, किसान मोर्चा के अध्यक्ष शिव कुमार साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के डायरेक्टर सुरेश देवांगन ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश मिश्रा ने कहा कि प्रतिभा हर बच्चे में होती है बशर्ते प्रतिभा को निखारना पड़ता है। सुंदरलाल साहू ने कहा कि शिक्षा के साथ ही भारतीय संस्कृति पर भी हम सबको विशेष ध्यान देना होगा। शिव साहू ने बताया कि यह स्कूल बहुत छोटे स्तर पर प्रारंभ हुई और आज धीरे-धीरे वट वृक्ष के रूप में फल फूल रही है, यह सब स्कूल मैनेजमेंट का परिश्रम और अनुशासन ही है जिससे स्कूल के सभी बच्चे शिक्षा के साथ ही संस्कारवान भी दिखाई देते हैं।

मुख्य वक्ता मनोज तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रिकेश सेन की व्यापक सोच के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभावान बच्चों को किस प्रकार से प्रोत्साहित किया जाए, यह बात विधायक के मन में शुरू से रही है नतीजतन उनकी पहल से ही यहां प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से विद्यार्थियों का सम्मान हो रहा है। विधायक रिकेश सेन का यह प्रयास हर बच्चे में नई ऊर्जा का संचार करेगा और वे आगामी हर परीक्षा में उत्साह के साथ शामिल हो यह सम्मान पाने का प्रयास जरूर करेंगे। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं तात्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भी हम सभी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की इस पहल को स्वीकारते हुए तत्काल वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की सभी स्कूलों में इस नई पहल को लागू किया।

श्री तिवारी ने विश्वास जताया कि इस सम्मान के लिए जो विद्यार्थी कुछ अंकों से पीछे रह गए, वे भी अपनी प्रतिभा से आगे जरूर यह सम्मान प्राप्त करेंगे। सभी बच्चों में विशेष तरह की प्रतिभा जरूर होती है, जिसे अपने परिश्रम से परिमार्जित कर वो सम्मानित होते हैं। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Durg Police Action : सट्टा खेलते आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, नकदी-मोबाइल जब्त
Surguja Olympic 2026 : ‘गजरु’ के साथ मैदान में उतरेगा सरगुजा, मुख्यमंत्री ने लोगो और शुभंकर का किया अनावरण
CG-SET का 10 महीने बाद भी नहीं आया रिजल्ट:इस बीच 2 बार हो गए UGC-NET एग्जाम; 1 लाख से युवा परेशान; PHD-नौकरी पर असर
Chhattisgarh Nursing Strike: तीन दिन का नर्सिंग आंदोलन, अस्पतालों की रफ्तार पर ब्रेक
सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए अब 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज, मार्च तक देश भर में लागू होगी योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?