CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : वैशाली नगर MLA रिकेश के कार्यालय में “करेला” का अंबार, कल तीज पर “करू भात” खाएंगी महिलाएं, 20 हजार किलो करेला पहुंचा शांति नगर

Big Breaking : वैशाली नगर MLA रिकेश के कार्यालय में “करेला” का अंबार, कल तीज पर “करू भात” खाएंगी महिलाएं, 20 हजार किलो करेला पहुंचा शांति नगर

By Newsdesk Admin
04/09/2024
Share
करेला वितरण शुरू, घर-घर पहुंच रहा करेला

सीजी भास्कर, 4 सितंबर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों त्यौहारी सीजन चल रहा है, पति की दीर्घायु जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना का पर्व हरितालिका के बाद अब तीजा मनाने महिलाएं रात में करू भात खाकर अपना व्रत शुरू करेंगी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ी में कड़वा मतलब ‘करू‘ होता है और पके हुए चावल को ‘भात‘ कहा जाता है। इस व्रत पूजा से एक दिन पहले महिलाएं शाम के समय भोजन में करेला की सब्जी भात का भोग लगाएंगी और खीरा खाकर सोएंगी ताकि अन्न की डकार न आए। इसके बाद कुछ भी नहीं खाती हैं। इस दिन छत्तीसगढ़ के हर घर में करेले की सब्जी खासतौर पर बनाई जाती है। तीजा व्रत रखने के एक दिन पहले करू भात खाया जाता है और दूसरे दिन जब निर्जला व्रत रखा जाता है उस दिन कड़वा करेला शरीर में एक प्रकार से तरल पदार्थ को उत्सर्जित करती है, इससे प्यास नहीं लगती है, इसलिए छत्तीसगढ़ में परंपरा है कि बहन-बेटियों को करेला सब्जी बना करके भोजन कराया जाता है जो कि करू भात के नाम से प्रचलित है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन जब से पार्षद हुए हर तीज त्यौहार में अपने वार्ड में त्यौहार के लिए जरूरी खाद्य और ऐसी वस्तुओं का वितरण करते रहे हैं जो अमूमन मार्केट में या तो जल्दी मिलती नहीं या फिर उसके दाम आसमान छूने लगते हैं। सभी जरूरी वस्तुएं वार्डवासियों को सहज उपलब्ध हों, इस मंशा से रिकेश सेन ऐसी आवश्यक चीजों को बड़ी मात्रा में मंगवा कर उसका नि:शुल्क वितरण करते हैं। पहले ऐसा प्रयास एक वार्ड तक सीमित होता था लेकिन विधायक बनने के बाद अब विधानसभा स्तर पर ऐसी सामग्रियों की उपलब्धता का प्रयास विधायक रिकेश सेन जन सहयोग से करते हैं। हाल ही में उन्होंने पसहर चावल का वितरण हरितालिका तीज के लिए किया था और आज विधायक रिकेश हर साल की तरह इस साल भी करेला बांट रहे हैं।

आपको बता दें कि पार्षद रहते उन्होंने पिछले वर्ष तीज पर एक हजार किलो करेला मंगवाया था मगर इस वर्ष वैशाली नगर विधानसभा में 20 हजार किलो करेला आ चुका है जिसका वितरण तीज व्रत पूर्व करू भात के लिए महिलाओं को किया जा रहा है। विधायक बनने के बाद रिकेश के करेला बांटने का यह पहला आयोजन है। वैशालीनगर विधायक कार्यालय शांति नगर कार्यालय से करेला का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है ताकि करू भात खाकर माताएं बहनें उपवास रख सकें।

Bitcoin Price Surge: 70,000 डॉलर के पार बिटकॉइन, क्रिप्टो बाजार में अचानक लौटी रफ्तार
Cyber Fraud Police Training Raipur: साइबर ठगों से निपटने पुलिस की विशेष ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट तेजस के तहत कांस्टेबल बन रहे टेक-सक्षम
Balod Crime News : शीतला मंदिर विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 5 ग्रामीण पुलिस हिरासत में
Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार
Income Tax Raid in Bilaspur: सड़क ठेकेदार के ठिकानों पर आईटी की दबिश, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?