CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिग्विजय सिंह का खुलासा: कमलनाथ सरकार गिरने के पीछे क्या थी असली वजह?

दिग्विजय सिंह का खुलासा: कमलनाथ सरकार गिरने के पीछे क्या थी असली वजह?

By Newsdesk Admin 23/08/2025
Share

भोपाल:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पहली बार खुलकर स्वीकार किया कि मध्य प्रदेश में 2020 में गिरी कमलनाथ सरकार की असली वजह क्या थी।

Contents
“मेरी कुंडली में लिखा है…” – दिग्विजयडिनर मीटिंग का किस्साकांग्रेस सरकार कैसे गिरी?
उन्होंने साफ कहा कि यह घटना किसी विचारधारा के टकराव की वजह से नहीं, बल्कि "पर्सनालिटी क्लैश" का नतीजा थी।

“मेरी कुंडली में लिखा है…” – दिग्विजय

MPTak को दिए इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कहा,
“मेरा दुर्भाग्य है कि शायद मेरी कुंडली में यही लिखा है कि मुझ पर वही आरोप लगते हैं जिनमें मैं दोषी नहीं होता। प्रचारित किया गया कि मेरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की लड़ाई की वजह से सरकार गिरी, जबकि सच्चाई ये नहीं है।”

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि कमलनाथ और सिंधिया के बीच मतभेद नहीं सुलझे तो सरकार खतरे में पड़ सकती है।

डिनर मीटिंग का किस्सा

दिग्विजय ने बताया कि उन्होंने एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट से संपर्क किया था, जिनके कमलनाथ और सिंधिया दोनों से अच्छे रिश्ते थे। उसी इंडस्ट्रियलिस्ट के घर डिनर मीटिंग हुई, जिसमें खुद दिग्विजय भी मौजूद थे।

इस डिनर में ग्वालियर-चंबल संभाग से जुड़ी कई मांगों की सूची तैयार की गई थी। दिग्विजय के अनुसार, "हम दोनों (कमलनाथ और सिंधिया) ने विशलिस्ट पर दस्तखत भी किए थे, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ।"

कांग्रेस सरकार कैसे गिरी?

  • 2018 में कांग्रेस ने 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने।
  • लेकिन 15 महीने बाद ही नाराज चल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया।
  • सिंधिया समर्थक कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया, जिससे कांग्रेस बहुमत खो बैठी और कमलनाथ को पद छोड़ना पड़ा।
दिग्विजय का कहना है कि अगर ग्वालियर-चंबल से जुड़ी सिंधिया की मांगें मान ली जातीं, तो शायद सरकार आज भी बची रहती।

You Might Also Like

BJP Core Committee Reshuffle : भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कोर कमेटी का होगा पुनर्गठन

AI in Indian Railways : रेलवे में एआइ से दौड़ेंगी ट्रेनें, इस रेल मंडल ने शुरू की तैयारी

छुट्टी ने बचाई बच्चों की जान, बारिश में स्कूल की छत ढही, टल गया बड़ा हादसा

संसद भवन सुरक्षा में सेंध की कोशिश: युवक बोला– लगा जैसे स्टेशन है, भीतर से ट्रेन की आवाज आ रही थी

कर्नाटक धर्मस्थल केस: आरोप लगाने वाले पर ही SIT की कार्रवाई, क्या है वजह?

TAGGED: कमलनाथ सरकार, कांग्रेस सरकार संकट, ज्योतिरादित्य सिंधिया बगावत, दिग्विजय सिंह खुलासा, मध्य प्रदेश राजनीति
Newsdesk Admin 23/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article शरीर का यह प्रोटीन बढ़ा सकता है डायबिटीज का खतरा, IIT बॉम्बे की चौंकाने वाली स्टडी
Next Article बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरी दिव्यांग बच्ची, दर्दनाक मौत

You Might Also Like

BJP Core Committee Reshuffle
छत्तीसगढ़राजनीति

BJP Core Committee Reshuffle : भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कोर कमेटी का होगा पुनर्गठन

23/08/2025
AI in Indian Railways
देश-दुनिया

AI in Indian Railways : रेलवे में एआइ से दौड़ेंगी ट्रेनें, इस रेल मंडल ने शुरू की तैयारी

23/08/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

छुट्टी ने बचाई बच्चों की जान, बारिश में स्कूल की छत ढही, टल गया बड़ा हादसा

23/08/2025
देश-दुनिया

संसद भवन सुरक्षा में सेंध की कोशिश: युवक बोला– लगा जैसे स्टेशन है, भीतर से ट्रेन की आवाज आ रही थी

23/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?