CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑनर किलिंग : बेटी को प्रेमी संग खेत में देखा, उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से वार

ऑनर किलिंग : बेटी को प्रेमी संग खेत में देखा, उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से वार

By Newsdesk Admin
20/08/2025
Share

Contents
  • खेत में मिला किशोरी का शव
  • प्रेम संबंध से नाराज था पिता
  • हत्या के बाद घर लौटकर सो गया आरोपी
  • गांव में मातम और दहशत

सीजी भास्कर​, 20 अगस्त​। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जसराना थाना क्षेत्र के नगला जाट गांव में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या उसके अपने ही पिता ने की।

पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि आरोपी पिता ने बेटी को प्रेमी संग खेत में देखकर गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली।

खेत में मिला किशोरी का शव

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में किशोरी का शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में वारदात की गुत्थी सुलझा ली।

प्रेम संबंध से नाराज था पिता

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था।

सोमवार देर रात किशोरी अपने प्रेमी से मिलने खेत में गई थी।

इसी बीच उसका पिता इंद्रपाल भी बेटी को ढूंढते हुए खेत पहुंच गया।

वहां बेटी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखकर वह आग बबूला हो गया और गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर बेटी की हत्या कर दी।

हत्या के बाद घर लौटकर सो गया आरोपी

हत्या करने के बाद आरोपी पिता बिना किसी को बताए घर लौट आया और सो गया।

अगली सुबह जब शव मिला तो पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया। 

पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।

गांव में मातम और दहशत

इस वारदात ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इंद्रपाल का स्वभाव पहले से ही अजीब था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह अपनी ही बेटी की जान ले सकता है। 

फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Ganja Seized : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नशे के बड़े नेटवर्क पर वार, 55 किलो गांजा के साथ चार तस्कर दबोचे गए
CG News : अब घर बैठे ले सकेंगे 27 सेवाओं का लाभ, Deputy CM अरूण साव कल नवगठित 4 नगर पालिकाओं में “मोर संगवारी” योजना का करेंगे विस्तार
Retired constable’s son’s stunt : पुलिस ने लगाया जुर्माना और दी चेतावनी
खड़गे बोले-न देवड़ा पर एक्शन हुआ,न शाह बर्खास्त हुए:बीजेपी सांसद के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को घेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?