CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 2025 के बिहार चुनाव में सबक सिखाएंगे शिक्षक अभ्यर्थी? लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा

2025 के बिहार चुनाव में सबक सिखाएंगे शिक्षक अभ्यर्थी? लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

06 मई 2025 :

BPSC TRE 3 Candidates Protest: बिहार में नीतीश सरकार लाखों नौकरी देने का दावा कर रही है. सरकार रोजगार को बड़ा चुनावी मुद्दा भी बनाने की तैयारी में भी है, लेकिन बीपीएससी टीआरई-3 के अभ्यर्थी नाराज हैं. टीआरई-3 के शिक्षक अभ्यर्थी मंगलवार (06 मई, 2025) को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंच गए. उन्होंने विरोध-प्रदर्शन कर टीआरई-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग की. मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर मौके से हटा दिया. हालांकि प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे.

प्रतिबंधित क्षेत्र होने की वजह से अभ्यर्थियों को प्रदर्शन करने से रोका गया था. हालांकि इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. इसके बाद शिक्षक अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए. उन्होंने गर्दनीबाग पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. हाथों में बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. नाराज अभ्यर्थियों ने विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने की भी चेतावनी दी.

शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार के दावे की खोली पोल

शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि रिजल्ट और नियुक्ति नहीं तो एनडीए को वोट नहीं मिलेगा. प्रदर्शनकारियों में महिला और पुरुष अभ्यर्थी भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि बीपीएससी टीआरई-3 में कक्षा एक से 12 तक के लिए लगभग 66 हजार रिजल्ट जारी किया गया था. 10 से 15 हजार अभ्यर्थियों का दो या तीन जगहों पर रिजल्ट आया है. ऐसे अभ्यर्थी केवल एक स्थान पर जॉइन करेंगे. इसलिए उनकी छोड़ी गई सीटों पर अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए. उसके लिए जरूरी है कि शिक्षा मंत्री सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करें.

नौकरी के मुद्दे पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बात रखना चाहते थे. पुलिस ने लाठीचार्ज कर मौके से खदेड़ दिया. उन्होंने शरीर पर चोट के निशान भी दिखाए. शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि नौकरी मांगने पर लाठी मिल रही है. विधानसभा चुनाव में सरकार अंजाम भुगतने को तैयार रहे. रिजल्ट और नौकरी नहीं तो वोट भी नहीं मिलेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के मुद्दे पर सरकार वादा खिलाफी कर रही है. बता दें कुछ दिन पहले भी शिक्षक अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया था.

Bathinda Road Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला कांस्टेबल समेत पांच की मौके पर मौत
Nursing Student Shot Dead : पिता ने बेटी की मोहब्बत पर चलाई गोली, हत्या से सुलग उठा नर्सिंग कॉलेज
Sex CD Case High Court Appeal: सेशन कोर्ट के आदेश को चुनौती देंगे भूपेश बघेल
Educational News 🔵 पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय की प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षा 28 को 🟢 37 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
Small Savings Schemes Interest Rate : PPF, KVP, SSY पर सरकार का फैसला – अब कितना मिलेगा रिटर्न?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ayushman Yojana
Ayushman Yojana : आयुष्मान योजना में 17 अस्पतालों की जांच, दो पर कार्रवाई; ICU मरीजों की फाइलें गायब

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत फर्जी इलाज…

Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड (Rohit Sharma Record) उन्हें…

Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 Cricket) के…

Railway Ticket Checking
Railway Ticket Checking : स्टेशन पर रेलवे की सख्ती, जांच में 191 मामले पकड़े; 1.12 लाख रुपए जुर्माना वसूला

रायपुर मंडल के हथबंद रेलवे स्टेशन पर 29…

Powergrid Hindi Diwas
Powergrid Hindi Diwas : पावरग्रिड उपकेंद्र के हिंदी पखवाड़े में प्रतिभाएं सम्मानित

प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी कार्यशाला एवं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?