CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wolf Attack Incident : खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दंपती पर भेड़ियों का हमला, क्षत-विक्षत मिली लाशें

Wolf Attack Incident : खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दंपती पर भेड़ियों का हमला, क्षत-विक्षत मिली लाशें

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Wolf Attack Incident
Wolf Attack Incident

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। रात का सन्नाटा और खेत की रखवाली में जुटा एक दंपती। लेकिन सुबह का सूरज कुछ ऐसा मंजर लेकर आया जिसे देखकर गांव कांप उठा। झोपड़ी से कुछ दूरी पर खून से सने शव (Wolf Attack Incident) पड़े थे और पास ही पगचिह्न मौत की कहानी कह रहे थे।

गांव में खौफ का माहौल है। लोग एक-दूसरे से सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक यह जानलेवा (Wolf Attack Incident) सिलसिला जारी रहेगा। बीते कुछ महीनों से बार-बार हो रही घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।

यह दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के मंझारा तौकली गांव में हुई। खेत (Wolf Attack Incident) की रखवाली कर रहे 80 वर्षीय खेदन और उनकी पत्नी मनकिया पर सोमवार रात भेड़ियों के झुंड ने हमला कर दिया। सुबह देर तक दंपती घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पहुंचे। खोजबीन के दौरान दोनों के शव झोपड़ी से कुछ दूरी पर क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले। उनके शरीर के कई अंग भेड़िये नोच ले गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण (Wolf Attack Incident) आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंचे वन अधिकारी और एसडीओ की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और वनकर्मियों को लाठी-डंडों से खदेड़ दिया। बाद में एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा, सीओ कैसरगंज और एसडीएम अखिलेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

पिछले दिनों भी भेड़ियों (Wolf Attack Incident) के हमलों में चार बच्चों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। गंधू झाला, भिरगूपुरवा, प्यारेपुरवा और बाबा पटाव क्षेत्र में कई ग्रामीण हमलों की चपेट में आ चुके हैं। बीते साल 2024 में 50 से अधिक लोग घायल हुए थे और 11 की मौत हुई थी। इस साल अब तक 24 लोग घायल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी और भेड़ियों को मारने के आदेश भी दिए थे।

बुआ के साथ ठगी करने वाला भतीजा और बैंक मैनेजर गिरफ्तार, महिला आयोग की पहल से महिला को अब तक की सबसे बड़ी क्षतिपूर्ति में मिले 20 लाख रूपये
रायपुर में नाबालिगों ने परिवार पर किया चाकू से हमला, स्कूटी टकराने से हुआ था विवाद
हाथी आया, दरवाज़ा तोड़ा और चावल ले उड़ा – ग्रामीणों में मची दहशत
CG Job Fraud: मंत्रालय में नौकरी का सपना दिखाकर 12 लोगों से 70 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार
भिलाई के खुर्सीपार में चाकू-खंजरबाजों पर बड़ी कार्रवाई,  चापड़ भी जब्त, 4 गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Husband Assaults Wife : चरित्र पर शक में पत्नी को पीटा,जंगल में छोड़कर भागा ; पहले पति और बच्ची को छोड़कर की थी दूसरी शादी

Surajpur Husband Assaults Wife  : महिला ने अपने…

Pendra Bullet Bike Accident
Pendra Bullet Bike Accident : पेंड्रा में पेड़ से टकराई बुलेट, हादसे में कोरबा के युवक की मौत; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Pendra Bullet Bike Accident : पुलिस ने शव…

Harish Kawasi Targets BJP : सुकमा में हरीश कवासी का भाजपा पर निशाना, बोले- आदिवासियों के हितों की हो रही अनदेखी

Harish Kawasi Targets BJP : सभा के दौरान…

Raigarh News
Raigarh News :  रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और…

Kharge Statement
Kharge Statement :  खड़गे की टिप्पणी पर देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, माफी की मांग को लेकर कई शहरों में हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?