CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नौकरी के नाम पर ₹20.5 लाख की ठगी: मंत्रालय के चपरासी ने खुद को बताया क्लर्क…

नौकरी के नाम पर ₹20.5 लाख की ठगी: मंत्रालय के चपरासी ने खुद को बताया क्लर्क…

By Newsdesk Admin
29/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जुलाई |

Contents
  • कैसे रची गई ठगी की साजिश?
  • फर्जीवाड़ा ऐसे हुआ अंजाम
  • पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इंद्रावती भवन मंत्रालय में संविदा पर कार्यरत एक चपरासी ने खुद को “क्लर्क” बताकर दो युवकों से कुल ₹20.5 लाख की रकम ऐंठ ली। आरोपी ने दावा किया कि उसकी अधिकारियों तक सीधी पहुंच है और वह आदिम जाति विभाग की भर्ती में हॉस्टल वार्डन की पक्की नौकरी लगवा देगा।

यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित जनक कुमार साहू ने आरोपी दधीबल सिंह उर्फ डेविड तिग्गा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कैसे रची गई ठगी की साजिश?

पीड़ित जनक कुमार ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2023 में उसकी मुलाकात डेविड तिग्गा से हुई थी। डेविड ने खुद को मंत्रालय में क्लर्क बताया और सरकारी नौकरियां लगवाने का दावा किया। उसी दौरान आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग में हॉस्टल वार्डन के 300 पदों पर भर्ती निकली थी।

डेविड ने जनक और उसके दोस्त संजय चौहान से कहा कि वह दोनों की नौकरी लगवा सकता है लेकिन इसके लिए ₹11 लाख प्रति व्यक्ति देने होंगे। इस तरह कुल ₹20.5 लाख में सौदा तय हुआ।

फर्जीवाड़ा ऐसे हुआ अंजाम

जनक और संजय ने पूरी रकम बैंक खाते के ज़रिए डेविड को ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपी ने दोनों को फॉर्म भरने के लिए कहा और एडमिट कार्ड व्हाट्सएप पर भेजने की बात कही। लेकिन जब दिसंबर 2024 में रिजल्ट आया तो दोनों युवकों का नाम चयन सूची में नहीं था।

जब उन्होंने डेविड से संपर्क किया, तो वह बचने के बहाने बनाने लगा। संदेह बढ़ने पर आरोपी ने एक ₹10 लाख का चेक भी थमा दिया जो कि फर्जी निकला। आखिरकार जनक ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब डेविड तिग्गा की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी जांच और बैंक ट्रांजेक्शन की ट्रेसिंग कर रही है।

Durg Breaking “घर जमाई” दामाद को सास ने उतारा मौत के घाट, सोते में गैती से वार करने से गई जान, घटना को अंजाम देने के बाद घर में ताला जड़कर हो गई फरार, सास के साथ मृतक की पत्नी भी गिरफ्तार
Medical Negligence Case: भिलाई के स्पर्श हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही के आरोप, 85 वर्षीय बुजुर्ग का ब्लैडर फटने का मामला गरमाया
हत्या के आरोपियों की तलाश में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, गांव भर में कराई मुनादी
Raigarh Scrap Shop Fire : कबाड़ गोदाम में भड़की भीषण आग, काले धुएं से ढका आसमान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
CM Sai’s visit to Chhattisgarh today : दीक्षांत समारोह से लेकर मंत्रालय समीक्षा तक कई अहम कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?