CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धमतरी में जंगल से 9 विस्फोटक बरामद:सुरक्षा बलों ने मौके पर डिफ्यूज किया, दवाई और वॉकीटॉकी भी मिली, नक्सलियों ने किया था डंप

धमतरी में जंगल से 9 विस्फोटक बरामद:सुरक्षा बलों ने मौके पर डिफ्यूज किया, दवाई और वॉकीटॉकी भी मिली, नक्सलियों ने किया था डंप

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) टीम को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने जंगलों से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 9 विस्फोटक बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों ने मौके पर ही सभी विस्फोटकों को डिफ्यूज कर दिया।

टीम को तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा छोड़ी गई दवाइयां और वॉकीटॉकी भी मिली। नक्सलियों ने विस्फोटकों और अन्य सामग्रियों को डंप किया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले विस्फोटक

धमतरी जिले के जंगलों में माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की संयुक्त टीम थाना खल्लारी क्षेत्र के चमेन्दा और साल्हेभाट गांव के बीच के जंगलों में रवाना हुई थी।

सुबह करीब 8 बजे, टीम को जंगल में दो अलग-अलग स्थानों पर बम और अन्य सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर टीम ने तलाशी ली, जिसमें उन्हें 3 कुकर बम, 3 अमूल दूध के डिब्बे में तैयार किए गए बम, 2 पाइप बम, 1 टिफिन बम विस्फोटक सामग्री मिले।

टीम को वॉकी-टॉकी और दवाइयां भी बरामद

इसके अलावा एक वॉकी-टॉकी, इलाज में उपयोगी दवाइयां और राशन सहित कई अन्य आवश्यक वस्तुएं भी बरामद की गईं। सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

चूंकि यह क्षेत्र थाना खल्लारी के अंतर्गत आता है, इसलिए वहीं पर अज्ञात माओवादियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tragic death in a road accident: GPM में बाइक पेड़ से टकराई, गिरकर सवार ने तोड़ा दम
Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब
Teak Wood Smuggling पर बिलासपुर जंगल में धावा: स्कॉर्पियो छोड़ भागे तस्कर, सर्च में मिला सागौन का भारी जखीरा
Chhattisgarh Pollution Action: बढ़ते प्रदूषण पर सरकार की सख्ती, नियम तोड़ने वाले उद्योगों की बिजली कटी
Bhilai breaking : बीएसपी श्रमिक को पुलिस वाले ने मोबाइल पर फोटो दिखाया और पूछा आपकी कौन लगती है…? मां है बताने पर, कहा – “फौरन अस्पताल पहुंचिए…”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?