CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेज रफ्तार का तांडव: 3 की मौत, 4 घायल-इलाके में दहशत

तेज रफ्तार का तांडव: 3 की मौत, 4 घायल-इलाके में दहशत

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल |

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बारात से लौट रही कार पलटी, दो दोस्तों की मौत
शादी में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, चिरमिरी के डोमनहिल निवासी युवक कार से बैकुंठपुर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय चेर ग्राम के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में 22 वर्षीय आर्यन सोनवानी और 23 वर्षीय कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

निर्माण कार्य में लगी गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत
वहीं दूसरे हादसे में मनेंद्रगढ़ के समीप ग्राम पंचायत परसगढ़ी में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में लगी डी वी प्रोजेक्ट लिमिटेड (DEE VEE Project Ltd.) की गाड़ी से टक्कर के कारण यह हादसा हुआ।

घटना के बाद पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कोतवाली थाने में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई और प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
पूर्व विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

‘मेरी गर्लफ्रेंड के बारे में अफवाह फैला रहा है, रुक अभी तो मेरा रोजा है, सात बजे जान से खत्म कर दूंगा’, शाम को मिली लाश..
IND vs PAK Tension: ‘इकोनॉमी ऐसे-ऐसे हो रही…’, भारत की कामयाबी से बेचैन हुए PCB के पूर्व चीफ, लाइव टीवी पर कही ये बात
Raipur Student Suicide: मां-बाप के रिश्ते की दरार बनी बेटी की मौत की वजह, रायपुर में MSc छात्रा ने लगाई फांसी
Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई
Nano DAP : नैनो डीएपी से बदली किसान की खेती, कम लागत में बेहतर फसल ने बढ़ाया भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hathband Police
Hathband Police : पुरानी रंजिश बनी जानलेवा हमले की वजह, युवक पर चाकू और बांस के डंडे से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

थाना हथबंद क्षेत्र के ग्राम नवापारा में पुरानी…

Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन
Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17…

IND Vs AFG : अपने ही देश में टीम इंडिया बनी मेहमान, अफगानिस्तान को मिला होम ड्रेसिंग रूम, जानें पूरा माजरा
IND Vs AFG : अपने ही देश में टीम इंडिया बनी मेहमान, अफगानिस्तान को मिला होम ड्रेसिंग रूम, जानें पूरा माजरा

भारत में होने वाली टी20 सीरीज में टीम…

Women's Asia Cup 2026 : पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका फाइनल में, अब भारत से होगा खिताबी मुकाबला
Women’s Asia Cup 2026 : पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका फाइनल में, अब भारत से होगा खिताबी मुकाबला

महिला एशिया कप में श्रीलंका की शानदार जीत…

Balrampur Python Rescue : घर में घुसा विशालकाय अजगर, 6 मुर्गियों को निगला, फूला पेट देख परिवार के उड़े होश

घर में घुसे विशालकाय अजगर (Balrampur Python Rescue)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?