सीजी भास्कर, 20 अप्रैल |
जशपुर: जिले के नारायणपुर क्षेत्र में प्राइवेट विमान क्रैश होने की सूचना अफवाह निकली है। जिला प्रशासन के अनुसार सोमवार दोपहर क्षेत्र में धुआं उठने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
जांच के दौरान विमान क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। फिलहाल पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रही है।
विमान हादसा को लेकर प्रशासन ने बताया कि जंगल में सूखे पत्तों पर लगी आग की वजह से धुआं उठ रहा था। खनिज सर्वे के काम में लगे हेलीकाप्टर को नजदीक से उड़ते देख लोगों को लगा कि हेलीकाप्टर या फिर कोई विमान क्रैश हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। जंगल में लगी आग की वजह से लोगों को अंदेशा हुआ।


