CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NH-130C पर चक्काजाम, पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना

NH-130C पर चक्काजाम, पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना

By Newsdesk Admin
21/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल |

गरियाबंद। मैनपुर ब्लॉक के अमाड़ पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिया निर्माण की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-130 पर चक्काजाम कर दिया। आसपास के आश्रित गांवों की महिलाएं और स्कूली बच्चे भी जुगाड़ के पास पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

उनका कहना है कि पुल निर्माण के नाम पर पुराने रपटे को तोड़ दिया गया, जिससे आने वाले मानसून सीजन में ग्रामीणों की आवाजाही पर गंभीर असर पड़ सकता है. मांग की थी कि बारिश के पूर्व उनके मार्ग में तोड़े गए पुल को आवाजाही लायक ही बना दिया जाए, ताकि रोजमार्रा के काम और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी ना हो, लेकिन सुस्त प्रशाशन ने पहल नहीं की. इससे पहले 30 मार्च को ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत कराया था. 

तख्तियां लेकर स्कूली ड्रेस में बच्चें भी शामिल

इस नेशनल हाइवे पर बैठे ग्रामीणों के अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की सूचना कलेक्टर को 15 दिन पूर्व दी गई थी. बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस में बच्चे और महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुईं हैं. अनिश्चितकालीन प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम का कहना है कि प्रशासन आदिवासी अंचल के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. उनका कहना है कि बारिश के दौरान स्कूली बच्चों और प्रसूताओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

दरअसल, नेशनल हाईवे से अमाड़ को जोड़ने वाले मार्ग पर पट्टाबहाल नाले पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए वर्ष 2024 में विशेष केंद्रीय सहायता मद से 1.49 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी. इस कार्य के लिए पीएमजीएसवाय विभाग को एजेंसी बनाया गया और एमएस नमन कंस्ट्रक्शन से अनुबंध किया गया. ठेका कंपनी ने फरवरी माह में काम शुरू करते हुए पहले से मौजूद रपटे को तोड़ दिया और नींव की खुदाई भी शुरू कर दी थी. फिलहाल नाले पर केवल कच्ची मिट्टी और रेत से अस्थाई रपटा बनाया गया है, जो हल्की बारिश में बह जाने की आशंका है. हालांकि, उदंती अभ्यारण्य प्रशासन ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) का हवाला देते हुए काम रुकवा दिया. प्रशासनिक तालमेल के अभाव में निर्माण कार्य अधर में लटक गया, जिसका खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. ऐसे में ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं कि बरसात से पहले कम से कम रपटे की मरम्मत कर आवाजाही सुचारू की जाए.

Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके
भिलाई में विधायक प्रतिनिधि के घर पहुंची CBI, खिंचा फोटो, खुर्सीपार में हड़कंप
Fertilizer Distribution 2026 : खरीफ 2026 में खाद वितरण पर सरकार सख्त, अब तय नियमों से मिलेगा यूरिया-डीएपी
Student committed suicide : लॉ स्टूडेंट पर शादी का दबाव, लटका मिला शव
सुकमा-बीजापुर समेत 15 जिलों में आंधी-गर्जना के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जशपुर-सरगुजा में तेज हवाएं..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smriti Irani
Smriti Irani :  स्मृति ईरानी के पहले छत्तीसगढ़ दौरे में सादगी पर जोर, 9 घंटे चलीं बैठकें

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी…

Bilaspur Viral Video
Bilaspur Viral Video :  सड़क पर आतिशबाजी और रील बनाना पड़ा भारी, बिलासपुर में कार मालिक और चालक पर एफआईआर

बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर सड़क के…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पंजाब से हेरोइन लाकर बिलासपुर में बेचने की कोशिश, 2.50 लाख का नशा जब्त

बिलासपुर में पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने की…

OP Choudhary
OP Choudhary :  जीत मिली तो शपथ ली, हार गए तो ईवीएम पर सवाल, ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस…

Cash Seizure
Cash Seizure :  दुर्ग में बोलेरो के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ कैश जब्त, दो गिरफ्तार

दुर्ग में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?