CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सड़क हादसों से थर्राया कोरबा, 24 घंटे में 3 की मौत, 4 घायल

सड़क हादसों से थर्राया कोरबा, 24 घंटे में 3 की मौत, 4 घायल

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल

कोरबा। जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। ये घटनाएं मंगलवार और बुधवार को सामने आईं, जिनमें तेज रफ्तार को मुख्य वजह माना जा रहा है।

पहली घटना में पति-पत्नी की मौत
मंगलवार को बालको नगर के एल्युमिनियम सिटी निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ दुपहिया वाहन से गोढ़ी गांव दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कचंदा नाला के पास एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बहरुराम रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

हाइवा-एक्टिवा टक्कर में एक की जान गई
दूसरी घटना बुधवार सुबह कटघोरा मुख्य मार्ग के बगदेवा मोड़ बाईपास के पास हुई। तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथ में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों मोगरा की ओर जा रहे थे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। बाईपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बाद में मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

कार नाले में गिरी, चार घायल
तीसरी घटना बुधवार को कोरबा-छुरी मार्ग पर हुई, जहां एक अर्टिगा कार तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

लगातार हो रहे हादसों के बाद क्षेत्र में लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है।

Water Conservation Success : जल बचाने की मुहिम में ये जिला अव्वल, भारत सरकार से मिला 2 करोड़ रुपये का इनाम
छत्तीसगढ़ दौरे पर आज PM मोदी: बिलासपुर में जनसभा, बोले- प्रगति को मिलेगा बड़ा बूस्ट, जुट सकती है 2 लाख की भीड़…
Kente Extension Coal Block : छत्तीसगढ़ के कोयले से रोशन होगा राजस्थान, 24 घंटे बिजली आपूर्ति को मिलेगा बल
Digital FIR Monitoring : डिजिटल मॉनिटरिंग से तेज हुई पुलिस कार्रवाई, अब हर एफआईआर पर ऑनलाइन नजर
भिलाई भाजपा कार्यालय में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर हुई परिचय बैठक, प्रभारी संदीप शर्मा भी रहे मौजूद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Vs Shiv Sena : महाराष्ट्र में हार के बाद महायुति में घमासान! शिंदे की शिवसेना पर बीजेपी के गंभीर आरोप
BJP Vs Shiv Sena : महाराष्ट्र में हार के बाद महायुति में घमासान! शिंदे की शिवसेना पर बीजेपी के गंभीर आरोप

महाराष्ट्र विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन…

School Principal
School Principal :  स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर प्रिंसिपल हटाए गए, अभिभावकों ने की थी शिकायत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी…

Amazon Layoffs
Amazon Layoffs :  अमेजन में फिर छंटनी, 250 कर्मचारियों की गई नौकरी, सुबह ईमेल से मिली सूचना

दिग्गज टेक कंपनी अमेजन में एक बार फिर…

Bride Viral Video
Bride Viral Video :  फोटोशूट के दौरान हवा में उड़ी दुल्हन, गुब्बारों ने खींचा ऊपर, बाल बाल बची जान

तुर्की के इस्तांबुल में समुद्र किनारे प्री वेडिंग…

Karwa Chauth
Karwa Chauth :  करवा चौथ आज, रायपुर में रात 8:18 बजे चांद निकलने का अनुमान, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को महिलाएं पति…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?