CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GST Raid in Bhanupratappur : माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, आधी रात तक चली कार्रवाई

GST Raid in Bhanupratappur : माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, आधी रात तक चली कार्रवाई

By Newsdesk Admin
02/05/2026
Share
GST Raid in Bhanupratappur
GST Raid in Bhanupratappur

सीजी भास्कर, 2 मई : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में शुक्रवार देर रात जीएसटी विभाग (GST Raid in Bhanupratappur) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के घर और दफ्तर पर एक साथ दी गई दबिश से व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है। दिल्ली और रायपुर की संयुक्त टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Contents
  • आधी रात तक खंगाले गए दस्तावेज
  • निको जायसवाल ग्रुप से जुड़े हैं तार
  • पहले भी रडार पर रहे हैं ठेकेदार

आधी रात तक खंगाले गए दस्तावेज

जानकारी के अनुसार, जीएसटी की टीम शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची। बाजारपार स्थित ठेकेदार के निवास और दल्लीरोड स्थित कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की गई। यह जांच अभियान देर रात 1 बजे तक चला, जिसमें टीम ने वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस की बारीकी से जांच की।

निको जायसवाल ग्रुप से जुड़े हैं तार

अरविंद साहू नीको जायसवाल ग्रुप की खदानों में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। कार्रवाई के दौरान जीएसटी की टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और अपने साथ एक प्रिंटर व कुछ गोपनीय दस्तावेज लेकर गई है। इस कार्रवाई की गोपनीयता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगने दी गई।

पहले भी रडार पर रहे हैं ठेकेदार

यह पहली बार नहीं है जब अरविंद साहू जीएसटी के रडार पर आए हैं। इससे कुछ महीने पहले भी रायपुर स्थित उनके कार्यालय में जीएसटी विभाग द्वारा छापेमारी की गई थी। हालांकि, ताजी कार्रवाई में किन विशिष्ट दस्तावेजों को जब्त किया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले में ठेकेदार अरविंद साहू का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Sensex Rally Today: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला
NEET-UG Row: 1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क वापस 🟦 23 जून को फिर से परीक्षा 🟩 केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा…..
NEET Protest : NEET मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 28 जुलाई को रायपुर आएंगे सचिन
60 म्यूल खातों से 3 करोड़ का हेरफेर: अकाउंट और सिम कार्ड की खरीद-फरोख्त, बिलासपुर में 97 लाख जब्त..
Kharoond River Bridge Closure: एक महीने की बंदी से हड़कंप, रिहर्सल में खुली ट्रैफिक सिस्टम की पोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG B.Ed Admission 2026 : बीएड-डीएलएड में एडमिशन का बड़ा मौका, आज से काउंसलिंग शुरू, देखें तारीखें
CG B.Ed Admission 2026 : बीएड-डीएलएड में एडमिशन का बड़ा मौका, आज से काउंसलिंग शुरू, देखें तारीखें

छत्तीसगढ़ में बीएड (B.Ed) और डीएलएड (D.El.Ed) पाठ्यक्रमों…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : जाम से मिलेगी राहत, चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक नई सड़क बनाने की तैयारी

राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव के बीच शहर…

Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब
Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को…

Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय
Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय

राज्य सरकार ने जिले के पांचों विकासखंडों में…

Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती
Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?