CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » A young man was murdered in a dispute over a conversation with a girl : भाई को बचाने पहुंचे युवक का गला काटा

A young man was murdered in a dispute over a conversation with a girl : भाई को बचाने पहुंचे युवक का गला काटा

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 4 मई । बिलासपुर में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां युवती से बातचीत को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई। मोपका निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव अपने चचेरे भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुंचा था, लेकिन हमलावरों ने उस पर चापड़ से हमला कर गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (A young man was murdered in a dispute over a conversation with a girl )

Contents
  • भाई को बचाने पहुंचा, हमलावरों ने बना लिया निशाना : A young man was murdered in a dispute over a conversation with a girl
  • अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  • घटना के बाद आक्रोश, पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भाई को बचाने पहुंचा, हमलावरों ने बना लिया निशाना : A young man was murdered in a dispute over a conversation with a girl

अभिषेक यादव BA सेकंड ईयर का छात्र था। उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश की एक युवती से दोस्ती को लेकर मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। शनिवार रात विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया और करीब पांच युवकों ने ओमप्रकाश को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अभिषेक उसे बचाने पहुंचा, तभी मुख्य आरोपी ने चापड़ से उसके गले पर वार कर दिया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हमले में गंभीर रूप से घायल अभिषेक मौके पर ही गिर पड़ा। उसके दोस्तों ने उसे और ओमप्रकाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओमप्रकाश का इलाज जारी है।

घटना के बाद आक्रोश, पांच आरोपी गिरफ्तार

घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मुख्य आरोपी सहित अन्य युवक शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

Animesh Kujur National Record: छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने 200 मीटर रेस में रचा इतिहास, 20.63 सेकेंड में मीट रिकॉर्ड
Fire breaks out in Korba weekly market : कचरे के ढेर से भड़की लपटों में तीन दुकानें जलकर राख
Paddy Bonus CG : होली से पहले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, मुख्यमंत्री साय के फैसले से किसानों में उत्साह
Surguja Woodball Referees : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सरगुजा के दो युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी
Triple Talaq : तीन तलाक का मोबाइल वर्जन, कॉल पर तलाक देकर किया दूसरा निकाह, गर्भवती पत्नी बोली – अब कानून बोलेगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?