CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Social media scam : डॉक्टर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास

Social media scam : डॉक्टर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास

By Newsdesk Admin
05/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 5 मई । रायपुर, ठगों ने रामकृष्ण अस्पताल के एमडी डॉ. संदीप दवे के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने का प्रयास किया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब उनके परिचितों और रिश्तेदारों को पैसों की मांग वाले मैसेज मिलने लगे। (Social media scam)

Contents
  • पहले भी हो चुका है ऐसा प्रयास : Social media scam
  • सख्त कार्रवाई की मांग

इसकी जानकारी मिलते ही डॉ. दवे ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

टिकरापारा थाना पुलिस ने मामले में BNS की धारा 318(4), 319(2) और 62 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. दवे के अनुसार, आरोपी खुद को डॉक्टर बताकर आपात स्थिति का हवाला देते हुए लोगों से आर्थिक मदद मांग रहा है। इससे लोगों के ठगी का शिकार होने का खतरा बढ़ गया है, साथ ही उनकी व्यक्तिगत और संस्थागत साख पर भी असर पड़ रहा है।

पहले भी हो चुका है ऐसा प्रयास : Social media scam

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी डॉ. दवे के नाम का इस्तेमाल कर ठगी की कोशिश की जा चुकी है। उस समय उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका एक्नॉलेजमेंट नंबर भी पुलिस को सौंपा गया है। बावजूद इसके, ठग एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।

सख्त कार्रवाई की मांग

ताजा मामले को देखते हुए डॉ. दवे ने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबर की तत्काल जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

DMF Scam Chhattisgarh : प्रदेश में 500 करोड़ के डीएमएफ घोटाले की जांच अब CBI करेगी
रायपुर में बस-हाइवा के बीच टक्कर, 3 यात्रियों की मौत:मरने वालों में एक महिला, 2 पुरुष, 6 घायल, जगदलपुर से आ रही थी गाड़ी..
CG खबर : कांग्रेस के लिए आज बड़े झटकों का दिन, जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कहा – “37 साल से कांग्रेस में थे अब और नहीं…” रायगढ़ से 2 और भिलाई के 1 पार्षद प्रत्याशी ने नाम वापस ले किया भाजपा प्रवेश
अस्पताल में पहुंची जंग लगी सर्जिकल ब्लेड की खेप, मरीजों की जान से खिलवाड़!
“साहब, चोर 4 हजार की आइसक्रीम ले गया” भिलाई में फ्रीजर का लॉक तोड़ आइसक्रीम ले उड़े चोर, चार्जिंग में लगे फ्रीजर का काटा तार, 3 घंटे के भीतर घटना को दिया अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol…

CGPSC Case
CGPSC Case : सीजीपीएससी मामले में आज अहम कदम, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की राज्य सेवा…

Government Jobs
Government Jobs : सरकारी नौकरी में सैलरी के साथ छुट्टियां भी…❗Gen Z की नजर इन 3 नौकरियों पर

भले ही बदल रही हो, लेकिन नौकरी की…

RRB Recruitment 2026
RRB Recruitment 2026 : RRB भर्ती- आवेदन के अंतिम 5 दिन, 27 सितंबर तक मौका

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी
Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : राजधानी की राशन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?